हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Earthquake: असम में आया भूकंप, झटकों के बाद घरों से भागे लोग; जानें कितनी थी तीव्रता

पिछले कुछ दिनों से भारत के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके आ रहे हैं। शनिवार सुबह असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए। किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।

असम के नागांव में शनिवार सुबह 7 बजकर 38 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.9 मापी गई है। भूकंप का प्रभाव नागांव सहित उसके आस-पास के इलाकों में भी महसूस किया गया। हालांकि, इसकी तीव्रता कम होने के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग डरकर अपने घरों से बाहर भाग निकले।

किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई 

असम में शनिवार का आए भूकंप के झटके से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। ये झटके काफी हल्के थे। इसके पहले भी असम में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। भूकंप के झटके असम के नागांव जिले में महसूस किए गए। इसका केंद्र अक्षांश: 26.50 उत्तर, देशांतर: 93.27 और पूर्व में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। असम और पूर्वोत्तर भारत भूकंप संभावित क्षेत्र (Seismic Zone) में आता है। इसलिए यहां समय-समय पर हल्की तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे झटके भूगर्भीय गतिविधियों का हिस्सा हैं और जब तक इनकी तीव्रता कम होती है तब तक चिंता की कोई बात नहीं है।

पहले भी दो बार आए थे भूकंप 

इससे पहले असम में 28 मार्च को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब म्यांमार में जोरदार भूकंप आया था। इसका असर असम के कई जिलो में देखने को मिला था। इसके पहले 27 फरवरी 2025 को असम के मोरीगांव जिले में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया था। इसका केंद्र 16 किमी की गहराई पर था। उस समय गुवाहाटी सहित अन्य क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

विज्ञापन

क्यों आते हैं भूकंप?

भूकंप धरती की सतह के नीचे होने वाली भूगर्भीय गतिविधियों के कारण आते हैं। धरती की बाहरी परत (लिथोस्फीयर) कई टेक्टोनिक प्लेटों में बंटी है, जो लगातार धीमी गति से हिलती रहती हैं। जब ये प्लेटें एक-दूसरे से टकराती हैं, दूर हटती हैं या एक-दूसरे के नीचे सरकती हैं तो तनाव जमा होता है। यह तनाव अचानक रिलीज होने पर भूकंप आता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola