हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

नहीं थम रहे भूकंप के झटके, फिर डोली धरती, असम में आया 5.0 तीव्रता का Earthquake

Earthquake: असम के मोरीगांव जिले में 25 फरवरी की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, इससे वहां के स्थानीय लोगों में दहशत है। अभी तक किसी भी तरह की जान-माल की हानि की कोई खबर नहीं है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।

Earthquake: गुरुवार, 27 फरवरी 2025 की सुबह-सुबह असम के मोरीगांव जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, 5.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। हालांकि ये इतनी सुबह की बात है कि कुछ लोगों को तो नींद में होने की वजह से पता ही नहीं चला।

कहां था भूकंप का केंद्र

भूकंप के झटकों से एक बार फिर धरती हिल गई है, जो पिछले 1 महीने में 20 से भी ज्यादा बार हो चुका है। हर दिन कहीं न कहीं भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। असम में आए भूकंप का केंद्र मोरीगांव, असम में ही 16 किलोमीटर की गहराई पर था। क्या आप जानते हैं कि असम वो राज्य है जो सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में आता है। वहां अक्सर ऐसे भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: कौन से ब्लड ग्रुप वाले लोगों का दिमाग होता है तेज? लिस्ट में है आपका नाम!

बंगाल की खाड़ी में भी आया था भूकंप

इससे ठीक एक दिन पहले बंगाल की खाड़ी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये इतने तेज थे कि इससे कोलकाता और आसपास के इलाके हिल गए। हालांकि किसी भी तरह की हानि की कोई खबर नहीं आई। इससे पहले मेरठ में दिल्ली एनसीआर में और कई राज्यों में भूकंप के झटके आए थे।

दिल्ली का भूकंप था सबसे तेज

दिल्ली-एनसीआर में भी 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, लेकिन वो बहुत तेज महसूस किए गए। इसके पीछे की वजह ये रही की उसका केंद्र धौलाकुंआ ही था। ऐसे में जब भूकंप आया को धरती ऐसे हिली मानों जैसे कोई झूला झुला रहा हो।

यह भी पढ़ें: अपने 5 बच्चों की ‘हत्यारी’ मां Andrea Yates कौन? किस बीमारी के चलते किया ये नरसंहार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें