Earthquake inside story: थाईलैंड और म्यांमार की तरह ऐसा नहीं है कि सारे भूकंप खतरनाक होते हैं और उनकी वजह से भारी नुकसान होता है, बल्कि ये भूकंप के रिएक्टर स्केल पर डिपेंड करता है कि भूकंप की तीव्रता कितनी है। रिएक्टर स्केल के मुताबिक 2.0 की तीव्रता से कम वाले भूकंप के झटकों की संख्या रोजाना लगभग आठ हजार होती है, जो इंसान को महसूस ही नहीं होत, वहीं, 2.0 से लेकर 2.9 की तीव्रता वाले लगभग एक हजार झटके रोजाना दर्ज किए जाते हैं, लेकिन आम तौर पर ये भी महसूस नहीं होते। रिएक्टर स्केल पर 3.0 से लेकर 3.9 की तीव्रता वाले भूकंपीय झटके साल में लगभग 49 हजार बार दर्ज किए जाते हैं, जो अक्सर महसूस नहीं होते, लेकिन कभी-कभार ये नुकसान कर देते हैं।
अगर भूकंप रिएक्टर स्केल पर 4.0 से 4.9 की तीव्रता वाला है..तो इससे थरथराहट महसूस होती है। कई बार नुकसान भी हो जाता है। इस रिएक्टर स्केल के भूकंप साल में लगभग 6200 बार दर्ज किए जाते हैं। 5.0 से 5.9 तक का भूकंप कमजोर मकानों को जबर्दस्त नुकसान पहुंचाता है, जो साल में लगभग 800 बार महसूस होता है।
रिएक्टर स्केल पर 6.0 से 6.9 तक की तीव्रता वाले भूकंप साल में करीब 120 बार दर्ज किये जाते हैं..और ये 160 किलोमीटर तक के दायरे में काफी घातक साबित हो सकते हैं। 7.0 से लेकर 7.9 तक की तीव्रता का भूकंप एक बड़े इलाके में भारी तबाही मचा सकता है और जो एक साल में लगभग 18 बार दर्ज किया जाता है।
रिएक्टर स्केल पर 8.0 से लेकर 8.9 तक की तीव्रता वाला भूकंपीय झटका सैकड़ों किलोमीटर के इलाके में भीषण तबाही मचा सकता है, जो साल में कभी कभार महसूस होता है। जबकि 9.0 से लेकर 9.9 तक के पैमाने का भूकंप हजारों किलोमीटर के क्षेत्र में तबाही मचा सकता है, जो 20 साल में लगभग एक बार आता है।
भूकंप आने की सबसे बड़ी वजह क्या?
भूकंप की वजह बनती हैं धरती की प्लेट जो आपस में टकराती हैं। पूरी धरती 12 टैक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है। इसके नीचे तरल पदार्थ लावा है। ये प्लेटें इसी लावे पर तैर रही हैं और इनके टकराने से ऊर्जा निकलती है जिसे भूकंप कहते हैं। सवाल ये भी कि धरती की प्लेट्स क्यों टकराती हैं? दरअसल ये प्लेंटे बेहद धीरे-धीरे घूमती रहती हैं, जिससे ये हर साल 4-5 मिमी अपने स्थान से खिसक जाती हैं। कोई प्लेट दूसरी प्लेट के निकट जाती है तो कोई दूर हो जाती है। ऐसे में कभी-कभी ये टकरा भी जाती हैं। जिस वजह से आता है भूकंप।
संबंधित खबरें
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में आज ठाकरे बंधुओं का गर्जना मोर्चा, CJP नेता भी होंगे शामिल
6 mins agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
7 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
7 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
8 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
9 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
10 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
11 hrs ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
12 hrs agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
13 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines