Earthquake: पंजाब के बाद पश्चिम बंगाल और असम में आया भूकंप, बांग्लादेश तक महसूस हुए झटके

Earthquake in West Bengal And Assam of magnitude 3.6: नेशनल सेंटर फॉरर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, बंगाल में सुबह 10:51 बजे धरती हिली। भूकंप का केंद्र अलीपुरद्वार था।

Earthquake in Afghanistan 6.3 Magnitude, Earthquake in Afghanistan, Afghanistan Earthquake, World News

Earthquake

विज्ञापन

Earthquake in West Bengal And Assam of magnitude 3.6: पंजाब के बाद बुधवार को पश्चिम बंगाल और असम में भूकंप आया। बंगाल में जहां भूकंप की तीव्रता 3.6 रही, वहीं असम में 4.1 तीव्रता के झटके आए। अभी तक किसी जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है। लोगों को अलर्ट किया गया है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, बंगाल में सुबह 10:51 बजे धरती हिली। भूकंप का केंद्र अलीपुरद्वार था। इसकी गहराई 14 किमी मापी गई। वहीं, असम में भूकंप का केंद्र हैलाकांडी था। इसकी गहराई 38 किमी थी। भूकंप के झटके गुवाहाटी, त्रिपुरा और बांग्लादेश तक महसूस किए गए। एनसीएस भारत सरकार की एक नोडल एजेंसी है, जो 24/7 भूकंपीय गतिविधि पर नजर रखती है। इसके लिए 155 स्टेशनों का एक नेटवर्क बना रखा है।

विज्ञापन

 

पंजाब में आधी रात आया भूकंप

पंजाब के रूपनगर में मंगलवार-बुधवार की आधी रात 1 बजकर 13 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 3.2 रही। भूकंप की गहराई जमीन के नीचे 10 किमी थी। भूकंप के झटके हिमाचल में भी महसूस किए गए।

विज्ञापन

नेपाल में 157 की गई जान

नेपाल में शुक्रवार रात 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे भारी तबाही हुई। भूकंप के तेज झटकों के कारण जजरकोट और पड़ोसी रुकुम पश्चिम जिले में हजारों इमारतें ढह गईं या उनमें दरारें आ गईं। जिसमें 157 लोग मारे गए। भूकंप 2015 के बाद से सबसे घातक था जब नेपाल में दो भूकंपों में लगभग 9,000 लोग मारे गए थे।

जानिए क्यों आते हैं भूकंप?

एनसीएस के अनुसार, धरती के अंदर 7 प्लेट हैं। ये प्लेट्स लगातार घूमती रहती हैं। कई बार घूमने के दौरान प्लेट आपस में टकराती हैं। इस टर्म को फॉल्ट लाइन कहा जाता है। इस टकराव की वजह से इन प्लेटलेट्स के कोने मुड़ने लगते हैं। इसके अलावा अधिक दबाव के कारण यह प्लेटलेट्स टूटने भी लग जाती हैं। प्लेटलेट्स टूटने के काण पैदा हुई ऊर्जा बाहर निकलने लगती है। इस कारण से पैदा होने वाली तनाव से ही भूकंप आता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ