भूकंप के हल्के झटकों से लोगों में दहशत, कहीं बड़ी मुसीबत का इशारा तो नहीं...

मणिपुर के चंदेल में 19 मार्च की सुबह 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर गहराई में था। जब धरती हिली तो लोग गहरी नींद में थे जो डर से घरों से बाहर निकले। आइए जान लेते हैं क्या कोई नुकसान हुआ?

earthquake in Myanmar Pakistan

earthquake in Myanmar Pakistan

लगातार भूकंप का आना किसी बड़ी आपदा का संकेत दे रहा है। कुछ दिनों से लगातार देश और दुनिया की अलग-अलग जगहों पर भूकंप आ रहा है। 19 मार्च की सुबह भी मणिपुर में भूकंप के झटकों से लोगों की नींद खुली। झटके इतने तेज थे कि लोगों को पलंग हिलने का एहसास हुआ। कई लोगों की तो नींद ही इसी से खुली। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई है। इसका केंद्र धरती से सिर्फ 10 किलोमीटर नीचे था।

विज्ञापन

कितने बजे आया भूकंप

बुधवार की सुबह-सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर मणिपुर के चंदेल में भूकंप आया। लोग सो रहे थे, धरती हिलने लगी किसी को समझ ही नहीं आया कि ये क्या हो रहा है। अचानक आए भूकंप से लोगों में दहशत का माहौल था। National Center for Seismology के अनुसार, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर धरती के नीचे दर्ज किया गया। इससे पहले मार्च की शुरुआत में दिल्ली में भूकंप आया था जिससे धरती इतनी तेज हिलने लगी थी कि लोग घरों से बाहर निकल आए।

विज्ञापन

कितना हुआ नुकसान

भूकंप के नाम से ही लोगों में दहशत देखने को मिलती है। मणिपुर के चंदेल में आए इस भूकंप से लोगों में दहशत देशने को मिली। भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई, लेकिन अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। जिस समय भूकंप आया उस समय लोग गहरी नींद में सोए हुए थे।

विज्ञापन

भूकंप का आना कोई बड़ी मुसीबत की ओर इशारा

साल की शुरुआत में ही कई तरह की भविष्यवाणियां की गईं। जिसमें कहा गया कि साल 2025 में धरती का विनाश होगा। किसी ने कहा कि धरती का अंत ही हो जाएगा। ऐसे में लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से लोगों में डर है कि कहीं ये भविष्यवाणियां सच तो साबित नहीं होने वाली। हर दिन कई देशों में भूकंप आने की खबरें आ रही हैं। हालांकि अभी तक 2025 में आए किसी भी भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबरें तो नहीं आई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ