Earthquake News: जम्मू-कश्मीर के कटरा में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं, लद्दाख के लेह जिले में भी भूकंप की खबर है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, कटरा में भूकंप आज तड़के करीब 3:50 बजे आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है। कटरा और लेह में भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने कहा कि रविवार को लद्दाख के लेह जिले से 295 किलोमीटर उत्तर पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप सुबह 2:16 बजे 10 किमी की गहराई में आया। बता दें कि राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) देश में भूकंप गतिविधि की निगरानी के लिए भारत सरकार की नोडल एजेंसी है।
14 जून को भी कटरा में लगे थे भूकंप के झटके
बता दें कि जम्मू और कश्मीर के कटरा और डोडा क्षेत्रों में बुधवार तड़के भूकंप के कुल तीन झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता का पहला भूकंप 14 जून को सुबह 2.20 बजे महसूस किया गया था। भूकंप का केंद्र कटरा से 10 किमी और 81 किमी की गहराई में था।
दूसरे भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई और इसे सुबह 7 बजकर 56 मिनट पर महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने कहा कि भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई में था। तीसरे भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 मापी गई और इसे सुबह 8.29 बजे महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, तीसरे भूकंप का केंद्र किश्तवाड़ में 5 किमी की गहराई में था।
जम्मू और कश्मीर में 5.4 तीव्रता का आया था भूकंप
बता दें कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे दर्जनों इमारतों को नुकसान पहुंचा था और कम से कम पांच लोग घायल हो गए थे। इसके अलावा दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों और पड़ोसी देश पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। केंद्र शासित प्रदेश के कुछ हिस्सों में लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने कहा कि क्षेत्र में दोपहर 1:33 बजे 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। इसका उपरिकेंद्र डोडा में था। कहा गया है कि भूकंप छह किलोमीटर की गहराई में आया था। अधिकारियों ने कहा कि डोडा जिले में दो बच्चों सहित पांच लोगों को मामूली चोटें आईं।
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
5 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
6 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
8 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
9 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
10 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
10 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
11 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
12 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
12 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines