Earthquake: जम्मू-कश्मीर की धरती डोली, कारगिल और लद्दाख में आया 5.5 तीव्रता का भूकंप
Earthquake in Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कारगिल और लद्दाख जिले में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं, जिसकी तीव्रता 5.5 मापी गई।
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

Earthquake in Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कारगिल और लद्दाख में सोमवार दोपहर को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है। जम्मू-कश्मीर में भूकंप के ये झटके दोपहर 3.48 बजे महसूस हुए।
Earthquake of Magnitude:5.5, Occurred on 18-12-2023, 15:48:53 IST, Lat: 33.41 & Long: 76.70, Depth: 10 Km ,Region:Kargil Ladakh,India for more information Download the BhooKamp App https://t.co/tWYEXyljdp@Indiametdept @ndmaindia @Dr_Mishra1966 @KirenRijiju @Ravi_MoES @DDNational pic.twitter.com/LZrrjkflnY
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) December 18, 2023
जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर की धरती सोमवार दोपहर को एक घंटे के अंदर 4 बार भूकंप के झटकों से थरथराई। सबसे पहले दोपहर 3.48 बजे पुंछ में भूकंप के झटके महसूस किया गया। इसके बाद दूसरा झटका 3.57 बजे श्रीनगर और जम्मू में आया। तीसरा झटका कारगिल में 4.01 बजे महसूस हुआ। चौथी बार 4.18 बजे किश्तवाड़ में भूकंप आया।
पहले झटके की तीव्रता के मुकाबले दूसरे झटके की तीव्रता कम मापी गई थी। हालांकि, इन दोनों झटकों का केंद्र लद्दाख का कारगिल था। फिलहाल अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि इस भूकंप में जानमाल का कुल कितना नुकसान हुआ है।
खबर अपडेट की जा रही है…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: