Earthquake in Himachal: हिमाचल प्रदेश की धरती भूकंप के झटकों से कांपी है। धर्मशाला में भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) ने भूकंप की पुष्टि की और बताया कि करीब साढ़े 9 बजे भूकंप के झटके लगे और 3 बार धरती हिली। हालांकि किसी तरह के जान और माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लोग झटके लगने से अपने घरों से बाहर निकल आए थे। बता दें कि कांगड़ा जिला भूकंप के मद्देनजर हिमाचल का सबसे संवेदनशील इलाका है। इस जिले में अकसर भूकंप के झटके लगते हैं।
बीते दिन भी 2 राज्यों में आया था भूकंप
बता दें कि आज असम के नौगांव में भी 4.3 की तीव्रता का भूकंप आया था। बीते दिन 17 अगस्त को राजस्थान के चुरु में 3.1 और सिक्किम में 2.8 की तीव्रता का भूकंप आया था। धरती के नीचे जो 7 टेक्टॉनिक प्लेट्स हैं, वे जब आपस में टकराती हैं, तो निकलने वाली तरंगों का कंपन धरती को हिला देता है, जिसे भूकंप कहते हैं। जहां प्लेट्स टकराती हैं, उसके ऊपर बसे इलाकों में भूकंप तबाही मचा देते हैं। भूकंप के मद्देनजर पूरे देश को 5 जोन में बांटा गया है और हिमाचल प्रदेश पहाड़ी राज्य होने के चलते जोन 5 में आता है, जहां आए भूकंप बड़ी तबाही का कारण बन सकते हैं।
3 देशों में लगे थे भूकंप के झटके
बता दें कि शनिवार रात को अफगानिस्तान में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) ने इसे उथली गहराई में आया भूकंप बताया था। जापान और इंडोनेशिया के सुलावेसी में भी भूकंप के जोरदार झटके लगे थे, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई थी, लेकिन तीनों देशों में भूकंप से किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था। बता दें कि रूस में हाल ही में 8 से ज्यादा की तीव्रता का भूकंप आया था, जिसने जापान समेत कई देशों में सुनामी ला दी थी और रूस-जापान में भयंकर तबाही मचाई थी।
संबंधित खबरें
12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
7 mins ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
9 mins agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
50 mins agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 hr agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
3 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
4 hrs agoLIVE: भारत पहुंचे लिकटेंस्टीन के प्रिंस, राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत
4 hrs agoLIVE: MLC चुनाव मतगणना जारी, अनंत सिंह समर्थित प्रत्याशियों ने उठाए सवाल
4 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines