E-Scooter: कर्नाटक के मांडया जिले में सोमवार को एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग गई। हादसे के दौरान स्कूटर घर में खड़ा चार्ज हो रहा था। अचानक उसमें तेज धमाके की आवाज के बाद आग लग गई। आग लगने से स्कूटर पूरी तरह जलकर राख हो गया।
बैटरी में विस्फोट हो गया
पुलिस के अनुसार मद्दूर तालुका के वालागेरेहल्ली गांव निवासी मुथुराज के घर में यह हादसा हुआ है। करीब 6 महीने पहले ही स्कूटर खरीदा गया था। सुबह करीब 8.30 बजे रोजाना की तरह स्कूटर को चार्जिंग पर लगाया था। चार्जिंग प्वॉइंट में तार लगाने के करीब 1 मिनट के अंदर ही अचानक उसकी बैटरी में विस्फोट हो गया और पूरे स्कूटर में आग लग गई।
और पढ़िए – गर्मी में भी होगा ठंडी का अहसास, जान लें, Car AC सर्विस करवाने के यह आसान उपाय
आग की चपेट में आया घर का सामान
आग लगने से घर में मौजूद पांच लोग बाल-बाल बच गए। आग की चपेट में आकर घर में आसपास रखा सामान टीवी-फ्रिज, डाइनिंग टेबल, मोबाइल फोन आदि जलकर खाक हो गया। पुलिस के अनुसार घर में मौजूद खिड़कियों के शीशे टूट गए थे। आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी कुछ पता नहीं चला है। मामले की जांच की जा रही है।
इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्यों बढ़ रही आग की घटनाएं
बैटरी एक्सपर्ट कहते हैं ई स्कूटरों की बैटरी में हाई एनर्जी क्षमता होती है। बैटरी पैक में आग इसके फैक्टर्स को कंट्रोल नहीं कर पाती। ज्यादातर केस में यह कारण शॉर्ट सर्किट लगती है। इसके अलावा सेल की गुणवत्ता, बैटरी डिजाइन और बैटरी प्रबंधन सिस्टम (बीएमएस) और सेंसिंग और सॉफ्टवेयर इंटेलिजेंस के जरिए सेल्स का मैनेजमेंट जैसी समस्याएं आग लगने का कारण हैं।
अभी पढ़ें – टेक – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
10 mins ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
31 mins agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
59 mins agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
1 hr agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
1 hr agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
3 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
3 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
3 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
4 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines