E Commerce Platform Fined: तेलंगाना के एक उपभोक्ता आयोग ने एक ऑनलाइन ग्रोसरी प्लेटफॉर्म को 57000 रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया है. कंज्यूमर कमीशन ने पाया कि प्लेटफॉर्म ने एक ग्राहक से किसी प्रोडक्ट के लिए उसकी MRP से ज्यादा पैसे लिए थे. आयोग ने इस तरह के कदम को ‘अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस’ करार दिया और ऑनलाइन शॉपिंग में पारदर्शी मूल्य निर्धारण के महत्व पर जोर दिया.
कीमत में अंतर कैसे आया सामने?
शिकायतकर्ता पेशे से एक वकील हैं, उन्होंने सितंबर 2023 में इस प्लेटफॉर्म के जरिए कच्चा कटहल और इंस्टेंट पोहा ऑर्डर किया था. टोटल बिल 293 रुपये का बना, जिसमें 5 रुपये हैंडलिंग चार्ज भी शामिल था. शिकायत के मुताबिक, कच्चे कटहल का MRP 150 रुपये था. हालांकि, प्लेटफॉर्म पर इसे शुरुआत में 214 रुपये में लिस्ट किया गया था और डिस्काउंट के बाद अंततः 184 रुपये में बेचा गया. ग्राहक ने इस कीमत पर सवाल उठाया और तर्क दिया कि फाइनल अमाउंट छपे हुए MRP से ज्यादा था.
कंपनी ने तकनीकी गलती का हवाला दिया
कंपनी ने कथित तौर पर इस फर्क के लिए किसी तकनीकी या टाइपिंग की गलती को जिम्मेदार ठहराया. कंपनी ने कहा कि बाद में लिस्टिंग को ठीक कर दिया गया था और प्रोडक्ट के लिए ली गई रकम रिफंड कर दी गई है. हालांकि, रंगा रेड्डी जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने इस प्राइसिंग प्रैक्टिस को स्वीकार करने लायक नहीं माना. आयोग ने कहा कि पहले कीमत बढ़ाकर दिखाना और फिर उस पर डिस्काउंट देना कस्टमर को गुमराह कर सकता है और ये एक ‘अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस’ है.
57000 रुपये का जुर्माना
आयोग ने प्लेटफॉर्म को निर्देश दिया कि वो शिकायतकर्ता को मुआवजे के तौर पर 2000 रुपये और कानूनी खर्च के लिए 5000 रुपये का भुगतान करे. इसके अलावा आयोग ने कंपनी को 50000 रुपये की रकम आयोग के ‘उपभोक्ता कानूनी सहायता खाते’ में जमा करने का भी आदेश दिया. इस तरह कुल 57,000 रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया गया है. ये फैसला एक चेतावनी है कि ऑनलाइन रिटेलर्स को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रोडक्ट की कीमतें कंज्यूमर प्रोटेक्शन नियमों के हिसाब हों. डिस्काउंट देने का मतलब ये नहीं है कि कोई सेलर कानूनी रूप से तय MRP से ज्यादा कीमत वसूल सकते हैं.
संबंधित खबरें
दिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
2 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
2 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
2 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
3 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
3 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
5 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
6 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
6 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines