Vijayadashami 2022: भारत समेत दुनियाभर में दशहरा यानी विजयदशमी के त्योहार का धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग एक दूसरे को विजयादशमी की बधाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) समेत बड़े नेता विजयदशमी के मौके पर देश देशवासियों बधाई दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ‘सभी देशवासियों को विजय के प्रतीक-पर्व विजयादशमी की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में साहस, संयम और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।’
इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मुझे खुशी है कि एम्स बिलासपुर राष्ट्र को समर्पित होगा। यह क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करेगा।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को ‘विजयादशमी’ की बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि टसमस्त देशवासियों को ‘विजयादशमी’ की हार्दिक शुभकामनाएं। बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का यह महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा व प्रेरणा का संचार करे। जय श्री राम!’
वहीं, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के चमोली में विजयादशमी के अवसर पर ‘शस्त्र पूजा’ की। और देशवासियों को बधाई दी।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि ‘नफरत की लंका जले हिंसा का मेघनाद मिटे अहंकार के रावण का अंत हो सत्य और न्याय की विजय हो। समस्त देशवासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।’
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा कि ‘आप सभी को असत्य, अहंकार व अन्याय पर करुणा, सत्य, विनम्रता व न्याय की विजय के प्रतीक पर्व विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।’
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट में लिखा ‘विजयादशमी पर शुभकामनाएं, इस अवसर पर सभी की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना है। विजयादशमी का पर्व बुरी शक्ति के विनाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पावन पर्व हमें सदैव स्मरण कराता है कि सच्चाई का साथ देने वालों की हमेशा जीत होती है।’
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा ‘बुराई पर अच्छाई की और असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक ‘विजय दशमी’ महापर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। जल्द ही देश के लोग ग़रीबी, बेरोज़गारी, महंगाई और अशिक्षा रूपी रावण का अंत कर देश को आगे बढ़ाएंगे और भारत को दुनिया का नम्बर-1 देश बनाएंगे।’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीट में लिखा ‘समस्त प्रदेश वासियों को विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई और अनंत मंगलकामनाएं। जय जय श्री राम…’
गौरतलब है कि विजयादशमी यानी दशहरा समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति और बुराई पर अच्छाई की जीत का पावन पर्व है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध करके संसार को उसके अत्याचार से मुक्ति दिलाई थी।
अभी पढ़ें – Dussehra 2022: दिल्ली और लखनऊ समेत इन स्थानों में कब होगा रावण दहन, जानें शुभ मुहूर्त
भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था तथा देवी दुर्गा ने नौ रात्रि एवं दस दिन के युद्ध के उपरांत महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। इस पर्व को असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। दशहरा का पर्व दस प्रकार के पापों काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर, अहंकार, आलस्य, हिंसा और चोरी के परित्याग की सदप्रेरणा प्रदान करता है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
16 mins agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
1 hr agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
3 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
3 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
3 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
4 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
7 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines