Durga Puja 2024 Garba Night Latest Update: देश में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। बंगाल से लेकर गुजरात तक नवरात्रि का इंतजार हो रहा है। देश के अलग-अलग कोनों में भव्य पंडाल सज रहे हैं। दुर्गा पूजा के लिए गरबा का भी आयोजन होने वाला है। हालांकि छत्तीसगढ़ में दुर्गा पूजा और गरबा को लेकर नई मांग सामने आ रही है। कई संगठनों ने एकजुट होकर गरबा के लिए आवाज उठाई है। उनका कहना है कि गरबा में विधर्मियों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। वहीं गरबा में जाने वाले लोगों को गंगा जल भी छिड़कना होगा। रायपुर के कलेक्टर और एसपी को यह ज्ञापन सौंपा गया है।
6 संगठनों ने छेड़ी मुहिम
दुर्गा पूजा से पहले छत्तीसगढ़ में कुछ संगठनों ने मिलकर यह नहीं मुहिम छेड़ी है। इस लिस्ट में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू महासभा, किन्नर अखाड़ा, शिवसेना और हिंदू जागरण मंच का नाम शामिल है। सभी ने मिलकर ऐलान किया है कि गरबा में फूहड़ लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। गरबा को गरबा की तरह मनाएं और फूहड़ता ना अपनाएं। सभी लोगों ने गरबा में फूहड़ गाना बचाने पर भी रोक लगाने की मांग की है।
हिंदू वालंटियर तैनात करें
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू महासभा, किन्नर अखाड़ा, शिवसेना और हिंदू जागरण मंच के समर्थकों ने रायपुर के कलेक्टर और एसपी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने मांग की है कि सुरक्षा गार्ड से लेकर सभी जगहों पर हिंदू वालंटियर को ही तैनात किया जाएगा। गरबा के दौरान इस बात का खास ख्याल रखा जाए कि कोई भी गैर हिंदू शख्स गरबा में प्रवेश न कर सके। गरबा में विधर्मियों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। साथ ही गरबा में आने वाले सभी लोगों पर गंगाजल जरूर छिड़का जाए।
गंगाजल छिड़कना जरूरी
सभी संगठनों की मांग है कि बिना गंगाजल छिड़के किसी को भी गरबा में एंट्री न दी जाए। साथ ही गरबा के दौरान भद्दे गानों पर भी रोक लगा दी जाए। रायपुर प्रशासन ने अभी तक इस मांग पर जवाब नहीं दिया है। बता दें कि 3 अक्टूबर से नवरात्रि का आगाज होने वाला है। 9 दिनों तक चलने वाले इस पर्व के दौरान कई जगहों पर गरबा नाइट का आयोजन होगा। ऐसे में कई लोगों को डर है कि छत्तीसगढ़ की यह मांग देश के अन्य हिस्सों में भी न फैल जाए। इससे प्रशासन को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- 65 स्पेशल ट्रेनें और 1.5 लाख सीटें; दिवाली-छठ पूजा पर सफर करने वालों की होगी मौज
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
14 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
15 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
16 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
16 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
17 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
17 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines