Dunki Flight France CID Gujarat Investigation: फ्रांस की राजधानी पेरिस के पास पिछले दिनों एक विमान को रोक दिया गया था। दरअसल, दुबई से 303 यात्रियों को लेकर निकारागुआ जाने वाली फ्लाइट के जरिए मानव तस्करी होने का संदेह था। इसके बाद उसे पेरिस से लगभग 150 किलोमीटर दूर पूर्व में स्थित वैट्री एयरपोर्ट पर रोक दिया गया।
इस विमान में मौजूद दो नाबालिगों सहित 25 लोगों ने फ्रांस में ही शरण लेने की इच्छा जताई थी। इसलिए वे फ्रांस रुक गए। जबकि बाकी 276 लोग 26 दिसंबर को मुंबई वापस लौट आए। चार दिन तक फ्रांस में रुकी गई इस ‘डंकी फ्लाइट’ के बारे में अब तक रहस्य बना हुआ था, लेकिन अब गुजरात पुलिस इस मामले की परत-दर-परत कड़ियां खोल रही है।
दुबई से ऑन अराइवल वीजा पर निकारागुआ जाते
बुधवार को सीआईडी क्राइम के डीएसपी अश्विन पटेल ने इस मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने इस फ्लाइट के बारे में पूरी जानकारी देते हुए कहा- हमें विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण अधिकारी (FRRO) मुंबई इमिग्रेशन से कुल 66 यात्रियों की लिस्ट मिली थी।
हमने लिस्ट में शामिल लोगों की जांच की और पासपोर्ट नंबर से एड्रेस निकाला। इसके बाद सभी लोगों का इंटेरोगेशन कर उनका स्टेटमेंट लिया गया। स्टेटमेंट के जरिए हमें पता चला कि ये लोग भारत से टूरिस्ट वीजा पर पहले दुबई जाते थे। इसके बाद दुबई से ऑन अराइवल वीजा पर निकारागुआ जाते। वहां से ये लोग रोड के जरिए मैक्सिको और फिर वहां से अमेरिका के बॉर्डर में एंट्री लेते थे।
अश्विन पटेल का कहना है कि गुजरात के जो लोग वहां जाते थे, उन्हें एजेंट्स की ओर से 60 से 80 लाख के पैकेज का ऑफर दिया जाता था। इंटेरोगेशन में 10-12 एजेंट्स के नाम भी सामने आए हैं। साथ ही ये भी पता चला है कि एजेंट्स लोगों के वहां पहुंचने पर पैसे ले लेते थे। इन 66 लोगों में से मेहसाणा, गांधीनगर और अहदाबाद के व्यक्ति शामिल हैं।
निकारागुआ के जरिए अमेरिका में एंट्री लेना आसान
बता दें कि सेंट्रल अमेरिका की निकारागुआ कंट्री के जरिए अमेरिका में एंट्री लेना आसान हो जाता है। पिछले साल लगभग एक लाख भारतीयों ने इसके जरिए अवैध रूप से घुसने की कोशिश की थी। इस फ्लाइट को अवैध रूप से किसी देश में घुसने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले शब्द डंकी फ्लाइट से जोड़ा जा रहा है।
ये भी पढ़ें: कड़ाके की सर्दी में बिस्तर तक ले जाने पर पाबंदी, बलूचों की आवाज कुचलने के लिए पाकिस्तान ने पार की हदें
और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
(Xanax)
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
5 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
6 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
8 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
9 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
10 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
10 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
11 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
12 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
12 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines