Tejas fighter aircraft: दुबई एयर शो में तेजस लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने ने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया. हवा में शानदार प्रदर्शन के दौरान अचानक आग का गोला बन चुके विमान ने हर भारतीय को स्तब्ध कर दिया. इस हादसे ने न सिर्फ भारतीय वायुसेना के जांबाज पायलट को हमसे छीन लिया, बल्कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के निवेशकों में भी चिंता बढ़ा दी. लंबे समय तक चुप्पी पर रहने के बाद HAL ने आधिकारिक बयान जारी किया और इस घटना को “असामान्य परिस्थितियों में हुई एक अलग-थलग दुर्घटना” बताया. कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह कोई नियमित तकनीकी गड़बड़ी का मामला नहीं था, बल्कि कुछ बहुत दुर्लभ कारणों की वजह से यह हादसा हुआ. जिसकी जांच अब जारी है.
HAL ने व्यक्त की पायलट के प्रति गहरी संवेदना
दुर्घटना कितनी गंभीर थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विमान में देखते-ही-देखते तेज आग फैल गई, जिससे आयोजन स्थल पर अफरातफरी मच गई. सबसे दुखद पहलू यह रहा कि भारतीय वायु सेना के बहादुर पायलट, विंग कमांडर नमनश स्याल, इस हादसे में शहीद हो गए. HAL ने पायलट के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने एक साहसी और कुशल योद्धा खो दिया है. कंपनी ने बताया कि वे जांच टीमों को पूरी तरह सहयोग दे रहे हैं, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की सही पहचान हो सके. संस्था का कहना है कि भविष्य में भी जो भी महत्वपूर्ण तथ्य सामने आएंगे, वे उन्हें सभी संबंधित पक्षों के साथ साझा करेंगे.
यह भी पढ़ें- किसी विमान हादसे के बाद क्यों होती है ब्लैक बॉक्स की तलाश? जानिए क्या-क्या होता है रिकॉर्ड?
वित्तीय प्रदर्शन और उत्पादन कार्यक्रम पर नहीं पड़ेगा कोई असर
इस हादसे के बाद निवेशकों के बीच यह सवाल सबसे प्रमुख था कि क्या इससे HAL के भविष्य के ऑर्डर या योजना प्रभावित होंगी. कंपनी ने ऐसी आशंकाओं को सख्ती से खारिज करते हुए कहा कि उनके मौजूदा कामकाज, वित्तीय प्रदर्शन और उत्पादन कार्यक्रम पर इस दुर्घटना का कोई असर नहीं पड़ेगा. HAL ने भरोसा दिलाया कि विमान निर्माण और डिलीवरी की समय सीमा वैसे ही पूरी की जाएगी, जैसे पहले तय की गई थी. संस्था का कहना है कि सुरक्षा मानकों को और अधिक मजबूत किया जाएगा, लेकिन ऑपरेशंस में कोई अवरोध नहीं आएगा. कंपनी ने सभी स्टेकहोल्डर्स को आश्वस्त किया कि वे पारदर्शी तरीके से आगे की प्रक्रियाओं और जांच प्रगति की जानकारी देते रहेंगे.
यह भी पढ़ें- एयर फोर्स ऑफिसर ने दी अपने पति को आखिरी विदाई, दुबई एयर शो के दौरान तेजस क्रैश में हुई थी मौत
संबंधित खबरें
CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ी?
5 mins agoआशुतोष रांका और सौरव दास को अभी नहीं मिली राहत, दो दिन बढ़ी कस्टडी
11 hrs ago'अपना एल्गोरिदम ठीक करें...', सरकार ने Meta को दी वॉर्निंग
12 hrs agoमणिपुर हिंसा में 4 लोगों ने गंवाई जान, शवों को CM के घर ले गए स्थानीय
13 hrs agoOIC मीटिंग में पाकिस्तान के आरोपों पर भारत का करारा जवाब
15 hrs ago'बांग्लादेश या फ्रांस नहीं है भारत', रिजीम चेंज के आरोपों पर बोली कांग्रेस
16 hrs agoभारत के साथ ट्रेड डील को आखिरी रूप देने के बेहद करीब है US: मार्को रुबियो
17 hrs ago'नेपाल भागने वाले थे शूटर', टाइगर श्रॉफ केस में कोटा SP ने किए बड़े खुलासे
18 hrs agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
18 hrs agoछात्रों को फंसाता था चायवाला, लाखों में बेचा NEET का पेपर; CBI की चार्जशीट
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines