Goa News: गोवा सरकार ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के आईपीएस अधिकारी ए कोआन को पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) पद से हटा किया है। बताया गया है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिक वायरल हुई थी, जिसमें वो कैलंगुट स्थित एक पब में नशे की हालत में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करते हुए दिखा दिए थे।
छुट्टी पर थे डीआईजी, कर किया कांड
न्यूज साइट टीओआई के अनुसार, वीडियो में डीआईजी को एक महिला के साथ बहस करते हुए देखा गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि डीआईजी ए कोआन 1 से 14 अगस्त तक मेडिकल अवकाश पर हैं। वह वास्को में रह रहे थे, लेकिन उन्हें घर से करीब 40 किमी दूर उत्तरी गोवा के पर्यटक केंद्र कैलंगुट के पब में देखा गया।
सीसीटीवी फुटेज में दिखा ये
वीडियो सामने आने के बाद अवर सचिव (कार्मिक) नाथिन अरुजो ने आदेश में कहा कि ए कोआन तत्काल प्रभाव से गोवा के पुलिस महानिदेशक को रिपोर्ट करेंगे। क्लिप में बाद में डीआइजी को नशे की हालत में पब से बाहर निकलते हुए भी दिखाया गया था। इसके बाद बाउंसर उन्हें वॉशरूम तक ले जाते हैं। बाद के सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि कोआन नशे में थे और मुश्किल से चल पा रहे थे।
यह भी पढ़ेंः चौंकाने वाली रिपोर्ट; इस देश की 40 फीसदी से अधिक महिलाएं नहीं बन पाएंगी मां
केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट
इस मामले में सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को आईपीएस अधिकारी के व्यवहार के बारे में जानकारी दे दी गई है। सीएम सावंत, जिनके पास गृह विभाग भी है, उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई का फैसला केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से लिया जाएगा।
सीएम सावंत ने सदन को दी जानकारी
इससे पहले सीएम सावंत ने सदन को बताया कि उत्तरी गोवा में एक पार्टी में शामिल लोगों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने वाले आईपीएस अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जीएफपी विधायक विजय सरदेसाई की ओर से सदन में घटना का उल्लेख करने के बाद सावंत ने कहा कि हम इस तरह के दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
56 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
2 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
4 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
5 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
6 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
7 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
8 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
8 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
8 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines