President Droupadi Murmu’s Address To Nation On Republic Day Eve : कल यानी शनिवार को भारत की जनता 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाएगी। इसकी पूर्व संध्या पर शुक्रवार की शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारे गणतंत्र का 75वां वर्ष कई मायनों में देश की यात्रा में एक ऐतिहासिक पड़ाव है। पढ़िए उनके संबोधन की 10 बड़ी बातें।
1. राष्ट्रपति ने कहा कि हमारा देश स्वतंत्रता की शताब्दी की ओर आगे बढ़ते हुए अमृत काल के शुरुआती दौर से गुजर रहा है। यह युगांतरकारी परिवर्तन का कालखंड है। उन्होंने कहा कि यह अमृत काल अद्भुत बदलावों का दौर लेकर आएगा।
2. उन्होंने कहा कि हमने अयोध्या में श्रीराम की जन्मस्थली पर बने भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक कार्यक्रम देखा। भारत की अध्यक्षता में दिल्ली में हुआ G20 शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन हमारी एक अभूतपूर्व उपलब्धि थी।
3. राष्ट्रपति ने कहा कि नारी शक्ति वंदन कानून महिला सशक्तीकरण का एक क्रांतिकारी माध्यम साबित होगा। इससे हमारे शासन की प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने में भी काफी मदद मिलेगी। इससे देश में महिलाओं की स्थिति में भी बड़ा सुधार आएगा।
4. अपने वैज्ञानिकों और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों पर हमें हमेशा गर्व रहा है। अब ये पहले से कहीं अधिक कठिन और ऊंचे लक्ष्य प्राप्त कर रहे हैं और उनके अनुसार परिणाम भी हासिल कर रहे हैं। विज्ञान की राह पर भारत रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।
5. राष्ट्रपति ने यह बी कहा कि भारत सरकार ने 81 करोड़ से ज्यादा लोगों को अगले पांच साल तक निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। जनता के हित के लिए चलाया जाने वाला यह शायद इतिहास का सबसे बड़ा कार्यक्रम है।
6. राष्ट्रीय शिक्षा नीति में डिजिटल दूरी को खत्म करने और वंचित वर्गों के विद्यार्थियों के हित में समानता पर आधारित शिक्षा व्यवस्था तैयार करने को प्राथमिकता दी जा रही है। हमारे खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का मान बढ़ाया है।
7. वर्धमान महावीर और सम्राट अशोक से लेकर महात्मा गांधी तक, भारत ने हमेशा कहा है कि अहिंसा एक स्पष्ट संभावना है। आशा है कि संघर्षों में उलझे क्षेत्रों में, उन चुनौतियों को सुलझाने और शांति स्थापित करने के रास्ते बना लिए जाएंगे।
8. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसे तकनीकी बदलाव, असाधारण गति के साथ हमारे दैनिक जीवन का अंग बन गए हैं। भारत को ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने में अग्रणी योगदान देते हुए मुझे बहुत प्रसन्नता होती है।
9. राष्ट्रपति ने कहा कि मैं अपने उन किसानों और मजदूर भाई-बहनों के प्रति आभार व्यक्त करती हूं जो चुपचाप मेहनत करते हैं और देश के भविष्य को बेहतर बनाने में बहुत बड़ा योगदान देते हैं। सशस्त्र बलों, पुलिस और अर्ध-सैन्य बलों का भी अभिनंदन है।
10. अपने संबोधन के अंत में राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि हम सब यथाशक्ति राष्ट्र और देशवासियों की सेवा में स्वयं को समर्पित करने का संकल्प करें। इस शुभ संकल्प को सिद्ध करने के प्रयास के लिए मैं आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।
ये भी पढ़ें: कौन हैं वो 31 लोग जिन्हें दिया जाएगा जीवन रक्षा पदक
ये भी पढ़ें: क्या चोरी-छिपे राम मंदिर गए थे Shahrukh Khan?
ये भी पढ़ें: क्या कैटरपिलर के काटने से आ सकता है हार्ट अटैक?
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
54 mins ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
2 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
2 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
3 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
3 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
4 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
6 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
6 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines