जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान सीमा के पास ड्रोन से लाए गए हथियार, गोला-बारूद बरामद
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

पंकज शर्मा, जम्मू: पाकिस्तान की ओर से लगातार आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ करवाने की कोशिश की जा रही है। आतंकियों तक हथियार गोला बारूद को ड्रोन के जरिए भी पहुंचाने की पाकिस्तान लगातार कोशिश कर रहा है। कुछ जगहों पर बर्फ गिर चुकी है और आने वाले दिनों में नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में बर्फबारी होगी जिसके बाद घुसपैठ के रास्ते बंद हो जाएंगे ऐसे में पाकिस्तान की कोशिश है कि बर्फबारी से ठीक पहले से ज्यादा संख्या में आतंकियों की घुसपैठ करवा सके।
लगातार अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ करवाने की कोशिश कर रहा है। हमारे बीएसएफ के जवान हो या भारतीय सेना के जवानों बेहद ज्यादा अलर्ट और एक बार फिर हमारे जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों की अलर्ट्नेस का नतीजा है कि उन्होंने पाकिस्तान की ड्रोन वाली एक और साजिश को विफल कर दिया है।
दरअसल जम्मू-कश्मीर में सांबा के विजयपुर क्षेत्र में आज सुबह तड़के पुलिस को एक पैकेट मिला जिसे खोलने पर आईईडी और नकदी मिला है। पुलिस ने आशंका जताई है कि यह ड्रोन से गिराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसएसपी साम्बा ने कहा की एक खेत में पैकेट मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर हमारी पुलिस की टीम ने देखा और तुरंत बम डिस्पोजल स्क्वायड की टीम को बुलाया गया। पैकेट को खोला तो उसमें दो पिस्टल, दो आईईडी, डेटोनेटर, चार मैग्जीन, 60 राउंड्स और पांच लाख रुपये की नकदी मिली।पुलिस जांच में जुट गई है।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा मंगलवार को जम्मू क्षेत्र में पाकिस्तान की सीमा पर अलग-अलग स्थानों पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराने और एक अन्य व्यक्ति को पकड़ने के कुछ दिनों बाद ड्रोन से वितरित हथियारों पर ताजा बरामदगी हुई। वह व्यक्ति मानसिक विकार से पीड़ित पाया गया था और उसे पाकिस्तान वापस भेज दिया गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: