Driving License: घर से बाहर निकलते वक्त ये नहीं पता होता है कि आज आपके साथ क्या हादसा हो जाए। सड़कों पर रोज एक्सीडेंट की खबरें सामने आती हैं। इस दौरान कई बार ड्राइवर गलत तरीके से ड्राइविंग करते हुए लोगों की जान को खतरे में डाल देता है। यही सब देखते हुए सड़क परिवहन से जुड़े नियमों को सख्त कर दिया गया था। नियम इतने सख्त हैं कि इस दौरान कुछ गलतियां करने से आप अपने ड्राइविंग लाइसेंस से भी हाथ धो सकते हैं। इगर मुसीबत से बचना है तो ड्राइविंग करने से पहले कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है।
सड़क परिवहन से जुड़े नियमों को पालन करना बहुत जरूरी है। इसके तहत अगर कोई ट्रैफिक पुलिस के सामने गलत व्यवहार करता हुआ पाया गया, या किसी की जान खतरें में होने का कारण बना तो इस स्थिति में भी लाइसेंस रद्द हो सकता है।
क्या कहते हैं नियम
1- अधिनियम, 1985 (1985 का 61) के तहत अगर कोई ड्रग्स का सेवन करने का आदी पाया जाता है। तो इसकी वजह से भी आपका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। इसके अलावा किसी तरह से आदतन अपराधी की श्रेणी में शामिल होता है तब भी लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।
2- इसके साथ ही किसी अपराध के लिए उस गाड़ी का इस्तेमाल करता पाया जाता है तब भी लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। मोटर वाहन के चालक के पुराने व्यवहार से जनता को किसी तरह का कोई खतरा होता है। इस स्थिति में भी लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें… Driving Licence बनवाना आसान! इन स्टेप्स को फॉलो कर घर बैठे मंगवाएं DL
3- धोखाधड़ी से ड्राइविंग या फिर किसी विशेष वर्ग के तहत लाइसेंस बनवाया हो। इस दौरान अगर वो पकड़ा जाता है तब भी उसका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। इसके अलावा धारा 22 की उपधारा (3) के परन्तुक में ड्राइविंग टेस्ट को पास ना किया हो।
4- 18 साल से कम उम्र के व्यक्ति को लाइसेंस दिया जाता है, इसके तहत धारक की देखभाल करने वाले व्यक्ति की लिखित सहमति से शिक्षार्थी लाइसेंस या ड्राइविंग लाइसेंस मिलता है। अगर जांच में पता चले कि अब वो इस श्रेणी में नहीं आता है तब भी लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।
इस तरह के कई नियम बनाए गए हैं, जिसमें आपको छोटी लगने वाली गलती से आपका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। इस सब से बचने के लिए आप ये देख लें कि किसी तरह से नियमों का उल्लंघन तो नहीं कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
3 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
3 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
3 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
4 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
5 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
6 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
7 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
8 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
9 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines