Driver killed owner in pursuit of BMW: पश्चिम बंगाल से बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां पर एक कार के ड्राइवर ने अपने मालिक की बीएमडब्ल्यू कार चुराने के लिए उसे मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, पुलिस को 20 सितंबर को उसके मालिक का सढ़ चुका शव उत्तर 24 परगना के नजीरबाजार दम-दम इलाके में मिला तो इसके आधार जांच शुरू की। इसके बाद ये मामला खुलकर सामने आया है।
भतीजे राजपुरा दासगुप्ता ने एफआईदर्ज की
71 साल के कल्याण भट्टाचार्य बीएमडब्ल्यू कार के मालिक का शव जब पुलिस को मिला तो पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। इसके जब कल्याण के भतीजे राजपुरा दासगुप्ता ने एफआईदर्ज की और पुलिस अपनी जांच पड़ताल में जुट गई। इसके कुछ समय बाद 22 सितंबर को पुलिस के कार के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारी पर ड्राइवर ने यह तस्वीर पेश करने की कोशिश की कि वह केवल बीएमडब्ल्यू लेकर भाग गया था, लेकिन बाद में वह टूट गया और बाद में अपना गुनाह कबूल कर लिया।
भट्टाचार्य अपने घर में रहते थे अकेले
बताया गया है कि मृत कल्याण भट्टाचार्य अपने घर में अकेले रहते थे और वो बीएमडब्ल्यू के बेहद शौकीन थे। उन्होंने अपनी कार के लिए ड्राइवर की तलाश में विज्ञापन भी दिए थे, हालांकि, वह अपने ड्राइवरों को बदलते रहते थे इसी दौरान मंडल 10 सितंबर को कार चलाने आया था।
ड्राइवर चलाना था अकेले बीएमडब्ल्यू
बैरकपुर के डिप्टी कमिश्नर अजय प्रसाद ने कहा कि असल में ड्राइवर अकेले बीएमडब्ल्यू चलाने ख्वाहिश में था। इसलिए उसने शुरू में मालिक से उसे ड्राइविंग के लिए कार ले जाने की अनुमति देने लिए काह। हालांकि, मालिक ने इनकार कर दिया। प्रसाद ने आगे कहा कि मंडल भट्टाचार्य को परेशान करता रहा, जिसके बाद भट्टाचार्य ने उसे रोक दिया। हत्या के दिन मंडल चारदीवारी फांदकर उनके घर में घुस गया, जिसके लिए भट्टाचार्य ने उसे डांटा था। इसके चलते ड्राइवर ने भट्टाचार्य की हत्या कर दी और बीएमडब्ल्यू को अपने साथ ले गया। सूत्रों के मुताबिक, भट्टाचार्य की हत्या करने के बाद ड्राइवर ने अपने घर में ताला लगा दिया और अपने दोस्तों के साथ बीएमडब्ल्यू से बंगाल के दीघा शहर चला गया।
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
1 hr agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 hr agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
1 hr agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
2 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
3 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
3 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines