60 KM दूर बैठे दुश्मन का होगा खात्मा, 'पिनाका LRGR' का सफल टेस्ट!

डीआरडीओ से मिली जानकारी के मुताबिक, पिनाका एलआरजीआर रॉकेट को डीआरडीओ से भविष्य के युद्ध को देखते हुए डिजाइन किया गया है.

DRDO

रक्षा अनुसंधान विकास संगठन यानी डीआरडीओ ने बुधवार को एकीकृत परीक्षण रेंज चांदीपुर में पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का सफल हवाई परीक्षण किया है. इसे एलआरजीआर के नाम से भी जाना जाता है. इस मिसाइल को सेना में शामिल करने से पहले लगभग 60 किलोमीटर तक का परीक्षण किया गया है.

विज्ञापन

बता दें, ऐसा इसलिये भी किया गया है कि LOC और LAC बोर्डर की दूरी भारतीय सीमा रेखा से लगभग इतनी ही है. इस दौरान युद्ध में इस्तेमाल होने वाली सभी तरह की वार एक्सरसाइज का इस्तेमाल किया गया है.

विज्ञापन

डीआरडीओ से मिली जानकारी के मुताबिक, पिनाका एलआरजीआर रॉकेट को डीआरडीओ से भविष्य के युद्ध को देखते हुए डिजाइन किया गया है. बता दें कि एक ही समय में कई अलग-अलग तरीके से रॉकेट को इन-सर्विस पिनाका लॉन्चर से लॉन्च किया गया है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सफल उड़ान-परीक्षण पर डीआरडीओ, भारतीय सेना को बधाई दी है. उन्होंने इसे लंबी दूरी के निर्देशित रॉकेटों के लिए स्वदेशी डिजाइन और विकास क्षमता में एक प्रमुख मील का पत्थर बताया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ