आज से अमूल का दूध महंगा हो गया है। आज से अमूल का दूध खरीदने के लिए लोगों को 2 रुपये ज्यादा देने होंगे। जी हां, मदर डेयरी के बाद अमूल कंपनी ने भी अपने दूध के रेट 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। मदर डेयरी ने 30 अप्रैल से अपने दूध का रेट 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया था और आज एक मई से अमूल के दूध का रेट भी बढ़ गया है।
अमूल ब्रांड का दूध बेचने वाली कंपनी गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने बताया कि कंपनी के दूध की नई कीमतें 1 मई 2025 दिन गुरुवार से लागू होंगी। मदर डेयरी ने बुधवार को अपने दूध के दाम बढ़ाने की घोषणा की और नई कीमतें आज 1 मई से लागू हो गईं, लेकिन कंपनी ने दूध का रेट क्यों बढ़ाया? इसकी वजह कंपनी ने खुद बताई है, आइए जानते हैं…
इसलिए बढ़ाए गए दूध के दाम
कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि अमूल दूध की नई कीमतें दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड के बाजारों में लागू होंगी। दूध के दाम उत्पादन लागत बढ़ने के कारण बढ़ाए गए हैं। उत्पादन लागत में पिछले एक साल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसके चलते दूध के दाम में बढ़ोतरी आवश्यक हो गई थी। इस बार समय से पहले गर्मी का सीजन शुरू हो गया है और हीट वेव भी चलने लगी है, जिस वजह से पशुओं के दूध उत्पादन में कमी आने लगी है।
अब इतने रुपये में मिलेगा दूध
आज एक मई से नए रेट लागू होने के बाद अमूल स्टैंडर्ड, अमूल बफैलो मिल्क, अमूल गोल्ड, अमूल स्लिम एंड ट्रिम, अमूल चाय माजा, अमूल ताजा और अमूल काउ मिल्क 2 रुपये महंगा हो गया है। आज से अमूल के फुल क्रीम दूध की कीमत 65 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 67 रुपये प्रति लीटर हो गई है। बल्क-वेंडेड दूध (टोंड) की कीमत 53 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 55 रुपये हो गई है। अमूल गोल्ड का 500 मिलीलीटर का पाउच अब 34 रुपये में मिलेगा। अमूल शक्ति स्टैंडर्ड 500 मिलीलीटर का पाउच अब 31 रुपये में मिलेगा।
संबंधित खबरें
'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
40 mins ago'पटाखों से भगवान भी हैरान हो जाएंगे', SC में सुनवाई के दौरान उठी दलील
49 mins ago'सिंहासन खाली करो...', INDIA ब्लॉक मार्च से पहले शशि थरूर ने लिखी पोस्ट
1 hr ago'टेंशन मत लीजिए, आपको छोड़ेंगे नहीं...', CEC पर राहुल गांधी का निशाना
2 hrs agoहाथों में ग्लव्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
3 hrs agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 hrs ago'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
4 hrs ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
6 hrs agoLIVE: सुप्रीम कोर्ट तक INDIA ब्लॉक मार्च शुरू, राहुल गांधी कर रहे नेतृत्व
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines