पहलगाम हमले में जान देने वालों का क्या कसूर था? CM उमर अब्दुल्ला का छलका दर्द

उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद कहा कि जम्मू-कश्मीर में यह पहला हमला नहीं है। उत्तर से लेकर दक्षिण पश्चिम से लेकर अरुणाचल, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, केरला और बीच की सारी रियासतें पूरा मुल्क इस हमले के लपेट में आया है।

Jammu Kashmir | CM Omar Abdullah | PM Modi

कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की मांग करते हुए खत लिखा है।

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद देश में आक्रोश मचा हुआ है। जम्मू कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर का यह पहला हमला नहीं है, लेकिन बीच का ऐसा एक वक्त आया था। पहलगाम का हमला 21 साल के बाद इतना बड़ा हमला हुआ है। हमें लग रहा था, जो पहले आतंकी हमले हुए हैं, यह हमारा पास्ट है।

पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ है, बदकिस्मती से इसने वह हालात पैदा कर दिए हैं कि अब हमें लग रहा है कि फिर से आतंकी हमला होगा, लेकिन यह पता नहीं कि दूसरा हमला कहां होगा? उत्तर से लेकर दक्षिण पश्चिम से लेकर अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, केरला और बीच की सारी रियासतें पूरा मुल्क इस हमले के लपेट में आ गया है।

विज्ञापन

26 लोगों की श्रद्धांजलि के लिए अल्फाज नहीं

26 लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मेरे पास अल्फाज नहीं हैं। पर्यटक मंत्री होने के नाते हमने इन लोगों को कहा था कि आप जम्मू कश्मीर आए, लेकिन वापस नहीं भेज पाया। मैं इन लोगों से माफी तक नहीं मांग पाया। मैं इन लोगों को क्या कहूं, जिन्होंने अपने पिता को खून में लपेटा हुआ देखा। उस नेवी अवसर की विधवा को, जिसकी शादी को चंद दिन ही हुए थे। कुछ लोग आए, जिन्होंने मेरे से पूछा कि हमारा कसूर क्या था? हम यहां पर छुट्टी मनाने आए थे, लेकिन अब जिंदगी भर हमें इस पहलगाम हमले का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ