Donkeys Carry EVMs In Tamil Nadu : लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट पड़ेंगे। वोटिंग सुबह 8 बजे लेकर शाम 5 बजे तक चलेगी। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें गधों की पीठ पर EVM का बोझ लदा नजर आ रहा है।
तमिलनाडु में लोकसभा की कुल 39 सीटें हैं, जहां एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। कई पोलिंग बूथ दूरदराज गांवों में स्थित हैं, जहां सड़कें नहीं हैं। पोलिंग पार्टियों की गाड़ियां मतदान केंद्रों तक नहीं पहुंच पाती हैं। ऐसे में चुनाव कर्मी वैकल्पिक व्यवस्था करके ईवीएम समेत इलेक्शन से जड़ी चीजें ले जाते हैं।
यह भी पढ़ें :जय श्री राम के नारे क्यों? सिर्फ अल्लाह हू अकबर बोलो, रामनवमी पर हुए बवाल में चार गिरफ्तार
गधों ने पहुंचाई ईवीएम
मतदान से एक दिन पहले दूरदराज के इलाकों में ईवीएम ले जाने वाले गधों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डिंडीगुल जिले के नाथम इलाके के गांवों में गधे ईवीएम ले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पहले टेंपो से ईवीएम मशीन उतारी। इसके बाद उन्होंने ईवीएम के ऊपर बोरी डालकर उसे रस्सी से बांधा और फिर उन्होंने गंधों की पीठ पर ईवीएम मशीन लाद दी।
यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: पहले चरण में 8 केंद्रीय मंत्री समेत इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर, देखें पूरी List
कच्चे रास्ते से होते हुए पोलिंग बूथ पर पहुंचे गधे
वायरल वीडियो में गधों की पीठ पर ईवीएम का बोझ नजर आ रहा है। इसके बाद गधे ईवीएम को लेकर कच्चे रास्ते से होते पोलिंग बूथ की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मौके पर चुनावी कर्मचारी और सुरक्षाबल के जवान भी मौजूद थे। स्थानीय लोग गधों के पीछे-पीछे चल रहे थे।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
7 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
8 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
8 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
9 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
9 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
10 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
11 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
12 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
13 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines