Donald Trump to Deport 18000 Indians: विदेशों का रुख करने वाले भारतीयों के लिए अमेरिका पहली पसंद माना जाता है। पढ़ाई से लेकर नौकरी और बिजनेस के सिलसिले में कई लोग अमेरिका जाते हैं। हालांकि अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शासनकाल कई भारतीयों के लिए मुसीबत बन सकता है। खबरों की मानें तो ट्रंप ने कई लोगों को देश से बाहर निकालने का खाका तैयार है और इस लिस्ट में 18,000 भारतीयों का नाम भी शामिल है।
अगले महीने शपथ लेंगे ट्रंप
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप अगले महीने से अपना कार्यकाल शुरू करेंगे। 20 जनवरी 2025 को डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह होगा। अमेरिकी इमीग्रेंट्स और कस्टम इंफोर्समेंट (ICE) के आंकड़ों की मानें तो ट्रंप शासन के दौरान 1.45 मिलियन लोगों पर अमेरिका को छोड़ कर जाने का खतरा मंडरा रहा है। इसमें 18,000 भारतीयों का नाम भी शामिल हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Most Favoured Nation क्या? जिसके हटने से भारत में क्या-क्या होगा महंगा?
अवैध प्रवासियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत
दरअसल अमेरिका में अवैध प्रवासियों की तादाद काफी ज्यादा है। मैक्सिको और अल साल्वाडोर के बाद तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा भारतीय प्रवासी अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे हैं। अवैध प्रवासियों को अमेरिका से खदेड़ना ट्रंप का चुनावी वादा है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि राष्ट्रपति पद संभालने के बाद ट्रंप अपने वादे पर जरूर अमल करेंगे। ऐसे में जिन लोगों के पास अमेरिका में रहने के वैध कागजात नहीं है, उन्हें देश छोड़ना पड़ सकता है।
3 साल में 90,000 भारतीयों को पकड़ा
अमेरिका से अवैध प्रवासियों को निकालने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो गई है। 22 अक्टूबर को अमेरिका ने चार्टर्ड प्लेन से कई अवैध भारतीयों को वापस भेजा था। ऐसे में कई भारतीय दस्तावेज जुटाने की कोशिश में लगे हैं। आंकड़ों की मानें तो पिछले 3 साल में 90,000 भारतीयों को अवैध रूप से अमेरिका में घुसते हुए पकड़ा जा चुका है।
ICE ने दी 15 देशों की लिस्ट
ICE ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि अमेरिका में फिलहाल 15 देशों को असहयोगियों की कैटेगरी में रखा गया है। इस लिस्ट में भारत, भूटान, बर्मा, क्यूबा, कांगो, इरीट्रिया, इथोपिया, हांगकांग, ईरान, लाओस, पाकिस्तान, चीन, रूस, सोमालिया और वेनेजुएला का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें- OpenAI और ChatGPT पर सवाल उठाने वाले सुचिर बालाजी कौन? जिनकी अमेरिका में मौत
संबंधित खबरें
UP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
1 hr agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
2 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
3 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
3 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
5 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
5 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
6 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines