अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक बार फिर पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने पीएम मोदी को चतुर इंसान और महान मित्र बताया। ट्रंप ने न्यू जर्सी के अटाॅर्नी एलिना हब्बा के शपथ समारोह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पीएम मोदी के नेतृत्व क्षमता की तारीफ की और उन्हें महान प्रधानमंत्री बताया। उन्होंने उम्मीद जताई बहुत जल्द दोनों देशों के बीच टैरिफ को लेकर हल निकलेगा।
ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी हाल ही में अमेरिका आए थे। वे हमेशा से बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दोहराया कि भारत दुनिया में सबसे अधिक टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक है। ट्रंप ने आगे कहा कि पीएम मोदी बहुत चतुर और मेरे अच्छे दोस्त हैं। टैरिफ को लेकर हम दोनों के बीच अच्छी बातचीत हुई। मुझे लगता है कि भारत और हमारे बीच अच्छा तालमेल रहेगा। मैं कहना चाहता हूं कि आपके पास एक महान प्रधानमंत्री हैं।
ये भी पढ़ेंः म्यांमार फिर भूकंप के झटकों से कांपा, देररात आया 4.2 की तीव्रता वाला Earthquake
वाहनों और कच्चे तेल पर लगाया टैरिफ
बता दें कि पीएम मोदी ने 12 और 13 फरवरी 2024 को अमेरिका की यात्रा की थी। जहां दोनों देशों के बीच टैरिफ और अन्य मुद्दों को लेकर बातचीत हुई। जहां दोनों देशों ने 2025 के अंत तक पारस्परिक रूप से लाभकारी, बहु-क्षेत्रीय द्विव्यापार समझौते पर बातचीत की। गुरुवार को ही ट्रंप ने 2 अप्रैल से अमेरिका के आयातित वाहनों पर 25 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा की है। इससे पहले वेनेजुएला से आयात किए जाने वाले कच्चे तेल पर भी अमेरिका ने 25 प्रतिशत टैरिफ बढ़ाने का फैसला किया है।
इससे पहले ट्रंप ने फरवरी में कहा कि उनके पास सबसे अधिक टैरिफ हैं वह व्यापार करने के लिए सबसे कठिन जगहों में से एक है। फरवरी में ट्रंप ने घोषणा की कि वह जल्द ही भारत समेत अन्य देशों पर पारस्परिक टैरिफ लगाएंगे। वे हमसे लेंगे, हम उनसे लेंगे। कोई भी कंपनी या देश जो भी शुल्क लगाए, हम निष्पक्ष होना चाहते हैं।
ये भी पढ़ेंः म्यांमार में भीषण भूकंप से भारी तबाही, 144 लोगों की मौत, 700 से ज्यादा लोग घायल
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
46 mins agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
1 hr ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
3 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
3 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
5 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
5 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
6 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
7 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
7 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines