Donald Trump New claim: भारत और पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि भारत-पाकिस्तान जंग के दौरान 5 जेट मार गिराए गए थे। ट्रंप ने ये बातें रिपब्लिकन सांसदों के साथ डिनर के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने यह नहीं बताया कि फाइटर जेट किसके थे? इससे पहले भी ट्रंप भारत-पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाने का दावा करते रहे हैं लेकिन उन्होंने पहली बार फाइटर जेट को लेकर दावा किया है जोकि चौंकाने वाला है।
डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन सांसदों से बातचीत में कहा कि हमने कई युद्ध रोके। ये कोई मामूली युद्ध नहीं थे। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु संपन्न देश हैं ऐसे में दोनों के बीच हालात काफी तनावपूर्ण हो गए थे। इस दौरान करीब 5 लड़ाकू विमान भी मार गिराए गए थे। उन्होंने आगे कहा कि एक नई प्रकार की स्थिति बन गई थी। वहीं उधर ट्रंप ने दावा किया था कि हमने ईरान की परमाणु क्षमता को पूरी तरह तबाह कर दिया था।
अब तक 18 बार कर चुके हैं दावा
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने हर युद्ध में उलझे देश को व्यापार करने की बात कही। मैंने इन देशों से कहा कि जब तक आप युद्ध बंद नहीं करेंगे आपके साथ व्यापार की बात नहीं होगी। बता दें कि इससे पहले ट्रंप करीब 18 बार भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने का दावा कर चुके हैं। वहीं पहली बार उन्होंने फाइटर जेट गिराने की बात कही है।
ये भी पढ़ेंः ‘मध्यस्थता ना स्वीकारी, ना स्वीकारेंगे…’, फोन पर 35 मिनट की बातचीत में PM मोदी की ट्रंप को दो टूक
पीएम मोदी ने किया था ट्रंप के दावों का खंडन
गौरतलब है कि पीएम मोदी कनाडा में आयोजित जी-7 समिट में हिस्सा लेने के बाद स्वदेश लौट रहे थे। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम को फोन किया और अमेरिका आने का न्योता दिया। जिसे पीएम ने यह कहते हुए ठुकरा दिया कि उनका कार्यक्रम पहले से तय है ऐसे में वे फिलहाल अमेरिका नहीं आ सकते हैं। हालांकि पीएम ने ट्रंप को भारत आने का न्योता दिया था। दोनों देशों के बीच करीब 35 मिनट तक बातचीत हुई। इस दौरान पीएम ने ट्रंप के सीजफायर रुकवाने वाले दावे का खंडन भी किया। पीएम ने दो टूक शब्दों में साफ कहा कि कश्मीर मामले में हमें किसी तीसरे देश की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही पीएम ने साफ कहा कि भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के दौरान राजनीतिक और डिप्लोमैटिक स्तर पर व्यापार को लेकर कोई बातचीत नहीं चल रही थी।
ये भी पढ़ेंः टैरिफ वॉर या डील डिप्लोमेसी? ट्रंप ने भारत को लेकर दिए नए संकेत; जानिए अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्या कहा…
संबंधित खबरें
'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
2 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
2 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
5 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
5 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
6 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
6 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
6 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
6 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines