Trump tariff on Brazil: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार रात को 7 देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा की। इसके बाद उन्होंने ब्रिक्स के अहम साझेदार और संस्थापक देश ब्राजील पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया। इन्होंने इसको लेकर सोशल मीडिया पर टैरिफ लेटर भी शेयर किया। इसमें उन्होंने ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो पर चल रहे मुकदमे की निंदा की। बोल्सोनारो पर ब्रासीलिया में 2023 में सत्ता परिवर्तन के समय दंगे भड़काने का आरोप है। बता दें कि ट्रंप ने ब्रिक्स देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी। ऐसे में अब देखना है कि ब्रिक्स के अन्य देशों पर ट्रंप की क्या प्रतिक्रिया रहती है? ब्रिक्स में ब्राजील के अलावा दक्षिण अफ्रीका, रूस, चीन और भारत शामिल हैं।
इन देशों पर लगाया टैरिफ
बता दें कि अब तक ट्रंप ने म्यांमार, लाओस, ट्यूनीशिया, बांग्लादेश, सर्बिया, कंबोडिया, जापान, दक्षिण कोरिया, थाइलैंड, मलेशिया के खिलाफ टैरिफ लगाया है। ट्रंप ने ब्रिक्स देशों पर टैरिफ को लेकर कहा कि ब्रिक्स ग्रुप अमेरिकी डॉलर को कमजोर कर रहा है। ब्रिक्स अमेरिकी डॉलर को नुकसान पहुंचाने के लिए बनाया गया है। जो लोग ब्रिक्स में हैं उन्हें 10 प्रतिशत टैरिफ देना होगा। ट्रंप ने आगे कहा कि डॉलर राजा है, जो लो हमें चुनौती देंगे, उन्हें बड़ी कीमत चुकानी होगी।
किसी को नहीं मिलेगी छूट
भारत को लेकर पूछे गए सवाल पर ट्रंप ने कहा कि भारत पर भी 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा क्योंकि वह भी ब्रिक्स का सदस्य है। किसी को भी छूट नहीं दी जाएगी। बता दें कि ब्रिक्स समिट के दौरान ट्रंप की मनमानी को सदस्य देशों ने डब्ल्यूटीओ नियमों के खिलाफ बताया है। हालांकि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता भी हो सकता है। जिसमें 10 से लेकर 20 प्रतिशत टैरिफ लगाया जा सकता है। जोकि भारत के लिए फायदे का सौदा माना जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर AAIB ने संसदीय समिति को सौंपी रिपोर्ट, जानिए जांच में अब तक क्या-क्या हुआ?
क्या भारत के साथ होगी ट्रेड डील?
इसके अलावा ट्रंप चीन और रूस पर भारी टैरिफ लगाने की बात पहले ही कर चुके हैं। ऐसे में अब देखना यह होगा कि ट्रंप आने वाले दिनों में भारत पर कितना टैरिफ लगाते हैं। अगर व्यापार समझौता किसी नतीजे पर नहीं पहुंचता है तो भारत पर और अधिक टैरिफ लगाया जा सकता है। इससे भारत भी जवाबी कार्रवाई कर सकता है। हालांकि इसकी संभावना कम ही है क्योंकि शक्ति संतुलन के लिहाज से अमेरिका कभी नहीं चाहेगा कि भारत के साथ उसकी तनातनी बढ़े। भारत हिंद प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका का महत्वपूर्ण साझेदार है। चीन को रोकने के लिए क्वाड जैसे संगठन का जन्म हुआ। ऐसे में टैरिफ को लेकर ट्रंप ऐसा करें ऐसा लगता नहीं है।
ये भी पढ़ेंः पीएम मोदी की वैश्विक कुटनीति का कमाल, 11 साल में 17 विदेशी संसदों को किया संबोधित
संबंधित खबरें
नेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
42 mins ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
2 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
2 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
3 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
4 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
5 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
6 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
7 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines