Karnataka News: कर्नाटक के मैसूर में एक बस स्टॉप पर लगा गुंबद रातोंरात गायब हो गया। शनिवार शाम तक बस स्टॉप पर दिखने वाला गुंबद रविवार सुबह गायब था। बता दें कि भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने गुंबदों को गिराने की धमकी दी थी।
सोशल मीडिया पर दोनों छोटे गुंबदों के गायब होने की तस्वीर भी शेयर की गई हैं। तस्वीरों में राष्ट्रीय राजमार्ग-766 के केरल बॉर्डर-कोल्लेगला खंड पर स्थित बस स्टॉप पर अब केवल एक ही गुंबद दिख रहा है।
भाजपा सांसद ने क्या कहा था
भाजपा सासंद ने कहा था कि मैंने बस स्टॉप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखी हैं। बस स्टैंड में तीन गुंबद हैं, बीच में एक बड़ा और उसके बगल में दो छोटे हैं। वे मस्जिद की तरह दिखते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया था कि मैसूर के अधिकांश हिस्सों में इस तरह के गुंबज जैसे ढांचे का निर्माण किया जा रहा है।
सिम्हा ने धमकी दी थी कि मैंने इंजीनियरों से कहा है कि वे तीन-चार दिनों में ढांचे को गिरा दें। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो मैं एक जेसीबी लूंगा और इसे गिरा दूंगा।
भाजपा सांसद के इस बयान के बाद स्थानीय भाजपा विधायक राम दास ने पहले अपने सहयोगी की टिप्पणियों का खंडन किया और कहा कि बस स्टॉप का डिजाइन मैसूर पैलेस से प्रेरित था। दास ने स्थानीय लोगों को संबोधित एक पत्र में माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने मैसूर की विरासत को ध्यान में रखते हुए बस स्टॉप को डिजाइन कराया था।
स्थानीय विधायक ने कहा कि विचारों में मतभेद पैदा हो गया.. इसलिए मैं दो गुंबदों को हटवा रहा हूं। अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं माफी चाहता हूं। उधर, आज सुबह गुंबद के गायब होने के बाद सिम्हा ने कहा कि उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए भाजपा विधायक और जिला प्रशासन को धन्यवाद।
सांसद ने NHAI को लिखी थी चिट्ठी
सिम्हा ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी। बाद में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने अधिकारियों को नोटिस जारी कर इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा था। सांसद की चिट्ठी के बाद NHAI ने मैसूर सिटी कॉरपोरेशन और कर्नाटक रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट लिमिटेड (KRIDL) को बस शेल्टर स्टॉप को हटाने के लिए नोटिस जारी किया था।
कांग्रेस विधायक ने दी थी ये चेतावनी
मामले को लेकर कांग्रेस विधायक तनवीर ने चेतावनी दी थी कि वह किसी भी कीमत पर दोनों गुंबदों को नहीं गिराने देंगे।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
3 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
5 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
6 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
7 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
7 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
8 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
8 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
9 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines