Doda Cloudburst: जम्मू के डोडा में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर समेत सभी शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद

Cloudburst in Doda: जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से भीषण तबाही मची है। पानी और मलबे में पेड़, घर और सड़कें बह गई हैं। 4 लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं चिनाब नदी में उफान आ गया है, जिसके चलते वैष्णो देवी यात्रा और जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद कर दिया गया है।

Doda Cloudburst LIVE Updates

बादल फटने से भारी मलबा और पानी पहाड़ से आया।

विज्ञापन

Doda Cloudburst LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के डोडा में उत्तराखंड के उत्तरकाशी जैसी भयानक आपदा आई है। बादल फटने से डोडा जिले के थाथरी (Thathri) उप-मंडल में भारी तबाही मची है। बादल फटने से पहाड़ी से पानी और मलबे का सैलाब आया, जिससे नदियों और नालों में उफान आ गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि पेड़, घर और सड़कें साथ बहा ले गया। 4 लोगों की मौत भी हुई है, वहीं आपदा के चलते चिनाब नदी में उफान आने से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद कर दिया गया है। वैष्णो देवी यात्रा भी रोक दी गई है। जानिए आपदा से जुड़े पल-पल के अपडेट्स…

Advertisment

स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, कोचिंग सेंटर, प्रशिक्षण संस्थान और सभी सरकारी और प्राइवेट ऑफिस समेत सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। केवल जरूी के रूप में वर्गीकृत विभागों और सेवाओं (जैसे, स्वास्थ्य, आपातकालीन प्रतिक्रिया, उपयोगिताएं, कानून और व्यवस्था, आदि) को छोड़कर।

This is for empty state

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ