Health News in Hindi: कहते हैं डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होते हैं। कई मामलों में डॉक्टर समय रहते कुछ ऐसा कर देते हैं जिसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है। ऐसा ही एक मामला दिल्ली से आया है जहां डॉक्टरों ने 8 साल की एक बच्ची की जान बचा ली है। खास बात यह है कि इस बच्ची को कोई बीमारी नहीं थी बल्कि एक छोटी सी गलती हो गई थी। गलती छोटी थी, लेकिन इससे उसकी जान को खतरा था।
8 साल की इस बच्ची को पिछले दो हफ्ते से सूखी खांसी आ रही थी और बुखार रहता था। उसे निमोनिया होना बताया जा रहा था। डॉक्टर बीमारी का पता नहीं लगा पा रहे थे। इसके बाद सीटी स्कैन किया गया लेकिन उसमें भी कुछ पता नहीं चल पाया। परिवार के लोगों को लगा कि यह मौसमी फ्लू है, लेकिन काफी इलाज के बाद भी कुछ आराम नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें-Vladimir Putin ने महिलाओं की नौकरी को लेकर दे डाली ऐसी सलाह, Russia में खुश हो जाएंगी वर्किंग गर्ल्स
फेफड़े में फंसा था चॉकलेट का रैपर
कई तरह की जांच के बाद डॉक्टरों ने पाया की बच्ची के फेफड़े में चॉकलेट का रैपर फंसा था। इसका पता तब चला जब ब्रोंकोस्कोपी की गई। बच्ची ने चॉकलेट के साथ उसका रैपर भी निगल लिया था। इस वजह से उसके फेफड़ों के एक तरफ का हिस्सा काम नहीं कर रहा था। इसके बाद लंग्स से रैपर को निकाला गया और वह पूरी तरह से ठीक हो गई।
और देर होती तो बढ़ जाती दिक्कत
डॉक्टरों ने बताया कि ज्यादा समय तक बच्ची के शरीर में चॉकलेट का रैपर रहने से उसे इनफेक्शन हो गया था। अगर और देर होती तो लोबेक्टॉमी करनी पड़ती जिसमें संक्रमित फेफड़े के एक हिस्से को सर्जरी के माध्यम से हटाना पड़ता। बच्ची ने बताया कि वह लेटकर चॉकलेट खाती थी। उसे यह नहीं पता चला कि यह रैपर कब शरीर के अंदर चला गया। डॉक्टरों ने पैरेंट्स से अपील की है कि वे बच्चों का ध्यान रखें ताकि वे कोई ऐसी बाहरी चीन न खा लें जिससे उनके स्वास्थ्य पर असर पड़े।
ये भी पढ़ें-Explainer: कितना ताकतवर है ‘आकाश मिसाइल डिफेंस सिस्टम’? ऐसा करने वाला पहला देश बना भारत
संबंधित खबरें
अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 साल के बाद भी सेना में रहेंगे
8 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
32 mins agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
1 hr agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
1 hr agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines