प्रधानमंत्री मोदी ने आज नाश्ते पर बागी सांसदों से मीटिंग की और उनसे कहा कि वे मानसून सत्र में पक्ष-विपक्ष की डिबेट में हिस्सा ले और चिंता न करें, क्योंकि वे उनके साथ खड़े हैं. NDA को अपना ही परिवार समझिए. प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के शिवसेना (शिंदे गुट) सांसदों और NCPI सांसदों से मुलाकात की. उन्होंने शिवसेना ठाकरे गुट के 7, NCPI के 20, NCP(अजित पवार) के 2 बागी सांसदों और उपेंद्र कुशवाहा समेत 45 सांसदों से मीटिंग की. प्रधानमंत्री ने सभी के साथ नाश्ता किया और उनका हालचाल जाना. उन्होंने एक-एक साथ से बातचीत करके उनके दिल-दिमाग को टटोला.
NDA को बागी सांसदों का परिवार बताया
प्रधानमंत्री मोदी ने NCPI और शिवसेना शिंदे गुट के बागी सांसदों से कहा कि NDA एक परिवार है और वे भी इसी परिवार के सदस्य हैं. BJP अपने सभी घटक दलों के साथ खड़ी है और खड़ी रहेगी. मानसून सत्र में लोकसभा और राज्यसभा की डिबेट में हिस्सा लीजिए. संसद के इतिहास को पढ़िए, जानिए, समझिए और डिबेट में हिस्सा लीजिए. सब चिंताएं छोड़कर अपने राज्यों के विकास के लिए काम करिए, क्योंकि राज्य आगे बढ़ेंगे, तभी देश आगे बढ़ेगा. हर किसी का सम्मान किया जाएगा और सभी को अपन पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा. NDA के हर सांसद के साथ खड़ा हूं, टेंशन लेने की जरूरत नहीं.
पार्थ पवार से पूछा उनकी मां का हालचाल
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने NCP (अजित पवार) के नेता पार्थ पवार से अकेले में मुलाकात की और उन्होंने पार्थ से उनकी मां सुनेत्रा पवार का हालचाल जाना. उन्होंने पार्थ से मराठी में बात की और मां का ख्याल रखने के कहा. प्रधानमंत्री माेदी ने सांसदों से कहा कि वे अपने संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएं और बतौर सांसद अपनी शक्तियों का प्रभावी ढंग से उपयोग करें. क्षेत्र में किसी भी विकास कार्य के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से संपर्क करें. अपने शरीर और स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सेहत अच्छी रहेगी, तभी देश-जनसेवा कर सकेंगे. गरीबों मजदूरों किसानों सबसे मिलें , सबकी समस्या जानें.
संबंधित खबरें
Meta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
1 hr agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
1 hr agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
9 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
12 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
12 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
13 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
14 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
15 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines