'सिंधु जल संधि की रेड लाइन क्रॉस न करें वरना...', आजादी का जश्न भूले पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ, भारत को दी गीदड़भभकी

सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के फिर धमकी दी है. भारत के खिलाफ आक्रामक बयान देते हुए पानी रोकने पर जंग छिड़ने की चेतावनी दी है. दरअसल अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को सस्पेंड कर दिया था, इससे पाकिस्तान को मिर्ची लगी हुई है.

India Pakistan Tension

पाकिस्तान आज अपनी आजादी का जश्न मना रहा है, लेकिन लगता है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ जश्न मनाना भूल गए है. शायद पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर में लगी चोटों को भी भूल गया है, इसलिए भारत को गीदड़भभकियां दी जा रही हैं. शहबाज शरीफ ने सिंधु जल संधि को लेकर जंग छेड़ने की धमकी दी है. भारत को लेकर आक्रामक बयान दिए हैं. शहबाज शरीफ ने सिंधु नदी के पानी की एक-एक बूंद को भारत के लिए रेड लाइन बताया है और इसका पानी रोकने पर जंग छिड़ने की धमकी दी है. मई 2025 में 10 दिन के युद्ध का जिक्र करते हुए मुंहतोड़ जवाब देने की चेतावनी भी दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंधु के पानी पर जंग छिड़ने की धमकी दी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत को तल्ख तेवर दिखाए हैं. बीते दिन इस्लामाबाद में ‘यादगार-ए-फतह’ कार्यक्रम के दौरान शहबाज शरीफ ने सिंधु जल संधि पर बात की. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लिए सिंधु नदी की एक-एक बूंद रेड लाइन है. सिंधु नदी के पानी के लेकर अगर भारत अपने रुख से पीछे नहीं हटता तो पाकिस्तान सीधा और कड़ा जवाब देगा. भारत ने अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को सस्पेंड किया, जिसके तहत पाकिस्तान का पानी रोक दिया गया, इससे पाकिस्तान को लोगों और किसानों का भारी नुकसान हुआ.

मई 2025 से ज्यादा कड़े जवाब की धमकी

शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान अपने देशवासियों की शांति, सम्मान और गरिमा के साथ खड़ा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह कमजोर है. अगर भविष्य में भारत ने भी पाकिस्तान की संप्रभुता और सुरक्षा को चुनौती दी तो उसे मई 2025 से भी ज्यादा बड़ा और ताकत के साथ जवाब दिया जाएगा. अप्रैल 2025 में भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में एयरस्ट्राइक की थी और भारी नुकसान पहुंचाया था, लेकिन पाकिस्तान ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया था. हालांकि दोनों देशों ने सीजफायर कर लिया था, लेकिन पाकिस्तान के हमले से भारत को नुकसान पहुंचा था.

विज्ञापन

सीजफायर का क्रेडिट डोनाल्ड ट्रंप को दिया

बता दें कि शहबाज शरीफ ने भारत के साथ सीजफायर का क्रेडिट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिया है. उनका दावा है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान में समय पर सीजफायर कराकर प्रभावी और ऐतिहासिक भूमिका निभाई, लाखों लोगों की जान बचाई. भारत बेशक सीजफायर में अमेरिकी मध्यस्थता के दावे को स्वीकार नहीं करता, लेकिन सच तो यही है, भारत माने या माने. चीन हमेशा से पाकिस्तान का दोस्त रहा है और रहेगा. पाकिस्तान और चीन की दोस्ती हिमालय की चोटियों से भी ऊंची है. सऊदी अरब और तुर्किये के साथ रक्षा समझौता मुस्लिम दुनिया और अरब देशों में शांति का संदेश है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ