Khushboo Sundar: द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के प्रवक्ता शिवाजी कृष्णमूर्ति को रविवार को पार्टी से निकाले जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। शिवाजी कृष्णमूर्ति ने तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता खुशबू सुंदर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन्हें पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। तमिलनाडु पुलिस ने कृष्णमूर्ति के खिलाफ IPC की धारा 153, 294 (बी), 504, 505 (1) (बी) और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया है।
डीएमके महासचिव दुरईमुरुगन ने एक बयान में कृष्णमूर्ति के निष्कासन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिवाजी कृष्णमूर्ति को पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने और पार्टी को बदनाम करने के लिए प्राथमिक सदस्यता समेत पार्टी के सभी पदों से बर्खास्त किया जा रहा है।
इससे पहले कृष्णमूर्ति ने तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद अब कृष्णमूर्ति ने खुशबू सुंदर को पुराना बर्तन बता दिया। इस साल जनवरी में डीएमके ने राज्यपाल के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणियों का इस्तेमाल करने के लिए कृष्णमूर्ति को पार्टी पदों से हटाने की विपक्ष की मांग के बीच निलंबित कर दिया था। हालांकि उनका निलंबन लगभग पांच महीने बाद रद्द कर दिया गया था जब उन्होंने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी थी।
खुशबू सुंदर ने कृष्णमूर्ति की खिंचाई की
समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए खुशबू सुंदर ने कृष्णमूर्ति द्वारा उनके खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी पर आपत्ति जताई और कहा कि उनके जैसे नेताओं के पास कहने के लिए कुछ और नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह इस मामले में उनसे बात करना चाहती हैं।
खुशबू सुंदर ने अपने ट्विटर पेज पर कृष्णमूर्ति का एक वीडियो अपलोड किया और कहा कि इस आदतन अपराधी की भद्दी टिप्पणियां डीएमके में प्रचलित राजनीतिक संस्कृति को दर्शाती हैं। सुंदर ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को टैग करते हुए कहा कि आप जो महसूस नहीं करते हैं, वह न केवल मेरा, बल्कि आपका और आपके पिता (दिवंगत एम करुणानिधि) जैसे महान नेता का अपमान करता है। आपकी पार्टी गुंडों के लिए एक सुरक्षित आश्रय बनती जा रही है। यह बहुत शर्म की बात है।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 mins agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
1 hr agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
2 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
4 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
5 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
5 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
6 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines