कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के इस्तीफे के बाद अब डीके शिवकुमार ने ये कमान संभाल ली है. डीके शिवकुमार ने आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्दारमैया, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में उनकी ताजपोशी हुई. डीके शिवकुमार ने हाथ में संविधान की एक कॉपी लेकर शपथ ग्रहण की. शपथ समारोह के दौरान उन्होंने संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान का संदेश दिया. कर्नाटक की कमान संभालने से पहले उन्होंने खरगे, सिद्दारमैया को फूलों का गुलदस्तां देकर उनका अभिवादन किया.
कर्नाटक के डिप्टी सीएम कौन?
डॉ. जी. परमेश्वर ने संविधान के रचयिता बाबा साहेब अंबेडकर के नाम पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने डीके शिवकुमार और डॉ जी परमेश्वर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. यतींद्र सिद्धारमैया समेत कांग्रेस के 12 नेता राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री के तौर पर शामिल हुए. मुख्यमंत्री डी.के शिवकुमार के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार में आज के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज, एम.बी. पाटिल , रामलिंगा रेड्डी, सतीश जारकीहोली, कृष्णा बायरे गौड़ा, प्रियांक खरगे और यू.टी. खादर ने मंत्री पद की शपथ ली. कांग्रेस के सीनियर नेता के.एच. मुनियप्पा ने बेंगलुरु के लोक भवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कर्नाटक की नई सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली. मुनियप्पा ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली और डी.के. शिवकुमार के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद में शामिल हो गए.
ये भी पढ़ें: Gucci के स्कार्फ से लेकर लग्जरी घड़ी और गाड़ियों तक, बेहद महंगे हैं DK शिवकुमार के शौक
किसे मिलेगा कौन सा विभाग?
सूत्रों के मुताबिक, डीके सरकार के सीनियर नेताओं को अहम विभाग सौंपे जा सकते हैं. उम्मीद है कि प्रियांक खरगे को गृह विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है, वहीं डिप्टी सीएम जी. परमेश्वर को राजस्व विभाग सौंपा जा सकता है. के. रामलिंगा रेड्डी को जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है. वहीं, कृष्णा बायर गौड़ा को बेंगलुरु विकास विभाग मिलने की उम्मीद है. सूत्रों के मुताबिक, यूटी खादर को स्वास्थ्य विभाग मिल सकता है और एम.बी पाटिल उद्योग विभाग संभाल सकते हैं. शरण प्रकाश पाटिल को चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है. हालांकि विभागों के फाइनल बंटवारे को लेकर अभी भी ऑफिशियल घोषणा का इंतजार है.
संबंधित खबरें
रामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
41 mins ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 hr agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
3 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
4 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
4 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
5 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
5 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
6 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines