राज्यसभा चुनाव से पहले 'हॉर्स ट्रेडिंग'? डीके शिवकुमार बोले- ओडिशा MLAs को मिल रहा 5 करोड़ का ऑफर
Author: Arif Khan
2026-03-15 23:32:36
राज्यसभा चुनाव की वोटिंग से महज कुछ घंटे पहले कर्नाटक में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया है कि ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग के लिए 5-5 करोड़ रुपये ऑफर किए गए हैं. शिवकुमार ने इसे बीजेपी का ‘ऑपरेशन लोटस’ करार दिया है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है.
डीके शिवकुमार ने बताया कि ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को सुरक्षा के लिहाज से बिदादी के एक रिसॉर्ट में ठहराया गया था. रविवार सुबह चार अज्ञात लोग विधायकों के पास पहुंचे और उन्हें वोट के बदले मोटी रकम का लालच दिया.
यह भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव से पहले RJD का बड़ा कदम, विधायकों को पटना के होटल में किया शिफ्ट
शिवकुमार के मुताबिक, ‘चार लोग आए थे. सुरेश नाम के एक स्थानीय व्यक्ति ने इन लोगों की मदद की. उन्होंने एक एमएलए से ऑनलाइन संपर्क किया था. हमारे विधायकों ने खुद हमें बताया कि उन्हें हर वोट के लिए पांच करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया है. लेकिन हमारे विधायक बिकाऊ नहीं हैं और उन्होंने हॉर्स-ट्रेडिंग का हिस्सा बनने से साफ इनकार कर दिया.’
साथ ही कहा, ‘चेक और सब कुछ जब्त कर लिया जाना चाहिए. पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की जाएगी. उसके बाद जो भी कानूनी कार्रवाई की जरूरत होगी, वह की जाएगी.’
यह भी पढ़ें : ‘राज्यसभा चुनाव में ‘गेम’ तो हम ही जीतेंगे’, बिहार BJP की बैठक के बाद मंत्री का बड़ा दावा
डीके शिवकुमार ने दावा किया कि पकड़े गए लोगों ने कबूल कर लिया वे उसी मकसद से आए थे. उन्होंने कहा, ‘यह कर्नाटक में बीजेपी के दोस्तों द्वारा चलाया जा रहा ‘ग्रैंड ऑपरेशन लोटस’ है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines