देश भर में दिवाली के त्योहार की चहल-पहल के बीच कई राज्यों से भीषण आगजनी की खबरें सामने आई हैं. दिल्ली, गाजियाबाद, पटना, सिक्किम और तेलंगाना में फैक्ट्रियों, गोदामों, कबाड़ की दुकानों और पुराने अस्पताल परिसरों में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है. कहीं पटाखों की चिंगारी तो कहीं बिजली के शॉर्ट सर्किट को इन हादसों की शुरुआती वजह माना जा रहा है. दमकल विभाग की टीमों को आग पर काबू पाने के लिए घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.
गाजियाबाद- प्लास्टिक फैक्ट्री में विकराल लपटें
गाजियाबाद के विजयनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित ‘नोवा बोल्ट’ प्लास्टिक कंपनी में अचानक भीषण आग भड़क उठी. कारखाने में प्लास्टिक की कुर्सियां बनाने के लिए भारी मात्रा में कच्चा और तैयार माल रखा हुआ था, जिससे आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था. सूचना मिलते ही दमकल की एक दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगातार पानी की बौछार कर आग को बुझाने की कोशिश की गई.
दिल्ली- नजफगढ़ की गारमेंट फैक्ट्री में आग
दिल्ली के नजफगढ़ स्थित नांगली सकरावती इलाके में रविवार शाम करीब एक गारमेंट फैक्ट्री में अचानक आग लग गई. कपड़ों का बड़ा स्टॉक होने के कारण लपटें तेजी से फैलने लगीं. दमकल विभाग ने तत्परता दिखाते हुए एक के बाद एक 25 फायर टेंडर मौके पर भेजे. घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया और कूलिंग ऑपरेशन शुरू किया गया. घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
पटना- पटाखे की चिंगारी से कबाड़ दुकान में आग
पटना में दो अलग-अलग जगहों पर आग की घटनाएं दर्ज की गईं. पटाखे से निकली एक चिंगारी कबाड़ की दुकान पर जा गिरी, जिससे वहां रखे कबाड़ में भीषण आग लग गई और आसपास अफरा-तफरी मच गई. वहीं, पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के पायजावा इलाके में स्थित एक गोदाम में आग भड़क उठी. हादसे में गोदाम के भीतर रखा लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक और स्टील का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया. दमकल की दर्जनों गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर लपटों को बुझाया.
सिक्किम- नामची के पुराने अस्पताल में आग
दक्षिण सिक्किम के नामची में स्थित ऐतिहासिक पुराने अस्पताल परिसर में देर शाम आग लग गई. 1975 में बना यह अस्पताल दशकों तक दक्षिण और पश्चिम सिक्किम की जनता के इलाज का मुख्य केंद्र रहा था. 2021 में पास ही नया सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल शुरू होने के बावजूद इस पुराने परिसर का संचालन भी आंशिक रूप से जारी था. जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मोर्चा संभाला और आग पर काबू पा लिया. राहत की बात यह रही कि समय रहते कदम उठाने से कोई जनहानि नहीं हुई.
तेलंगाना- रंगारेड्डी में प्लास्टिक फैक्ट्री भी चपेट में
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के कटेदन इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक ग्रैन्यूल बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई. प्लास्टिक का भंडार होने से आग इतनी तेजी से फैली कि उसने पास ही स्थित एक प्लाईवुड बनाने वाली इकाई को भी अपनी चपेट में ले लिया. दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कमान संभाली.
कोलकाता- एक इमारत में लगी आग
कोलकाता के बेलेघाटा इलाके में रविवार शाम एक इमारत में आग लग गई, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. पुलिस के अनुसार, आग रात करीब आठ बजकर 15 मिनट पर लगी. पुलिस के अनुसार, इमारत में कोई व्यक्ति फंसा नहीं था और दमकल कर्मियों ने आग को फैलने से रोक लिया. स्थानीय निवासियों ने भी आग बुझाने में दमकल कर्मियों की मदद की. इससे पहले, गरफा इलाके में नॉर्थ पूर्वाचल रोड स्थित एक मकान की रसोई में एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण आग लग गई. आग बुझाने के लिए दमकल की एक गाड़ी भेजी गई और कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया.
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
9 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
10 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
11 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
13 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
23 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
1 day agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines