Diwali Chhatt Puja Special Train: दिवाली के मौके पर कई लोग घर जाने की तैयारियां कर रहे हैं। हालांकि भारी भीड़ के कारण ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। लोगों की असुविधा को देखते हुए रेलवे ने पूरे देश में 7000 से ज्यादा ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इसमें 3000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं, जो पूरे देश के अलग-अलग कोनों के चक्कर लगाएंगी। खासकर उत्तर भारत में कई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जा चुकी है।
2 वंदे भारत 1 तेजस एक्सप्रेस
उत्तर रेलवे ने 26 अक्टूबर से 7 नवंबर तक 5 बड़े राज्यों में ट्रेनें दौड़ाने का फैसला किया है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और असम का नाम शामिल है। दिवाली स्पेशल और छठ स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट काफी लंबी है। इस फेहरिस्त में 2 वंदे भारत और 1 तेजस एक्सप्रेस का नाम मौजूद है। पहली वंदे भारत स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से पटना के बीच चल रही है और दूसरी ट्रेन लखनऊ से छपरा के बीच चक्कर लगा रही है। दिवाली के बाद छठ पूजा को लेकर बिहार जाने वाले लोगों की संख्या काफी अधिक है। यही वजह है कि नई दिल्ली से पटना के बीच तेजस एक्सप्रेस भी दौड़ रही है।
यह भी पढ़ें- यूपी-बिहार वालों की बल्ले-बल्ले! दिवाली पर दौड़ेगी स्पेशल वंदे भारत ट्रेन; यहां देखें रूट, टाइमिंग और किराया
पूर्व मध्य रेलवे चलाएगा 100 स्पेशल ट्रेनें
दिवाली और छठ के मौके पर पूर्व मध्य रेलवे ने 100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी दे दी है। वहीं अब नई दिल्ली से लेकर यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और गुजरात के लिए 15 जोड़ी अन्य स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।