Railway Special Train 2024: दीपावली 2024 और छठ पर्व पर भारतीय रेलवे ने लोगों को तोहफा दिया है। दरसअल, इस बार 2023 से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाई गई हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में बताया कि पिछले साल भारतीय रेलवे ने कुल 4500 स्पेशल ट्रेन चलाई थी। इस साल ये संख्या 7000 कर दी गई है। केंद्र सरकार का दावा है कि स्पेशल ट्रेन से इस साल करीब 2 लाख अतिरिक्त लोग सफर कर पाएंगे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि त्यौहार पर यात्रा कर रहे लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित रखने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेलवे और आरपीएफ कर्मियों को लगाया गया है। हर बड़े स्पेशन पर दिवाली और छठ पर्व के लिए अलग से ऑपरेशन रूम बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: खींवसर क्यों बनी राजस्थान की हॉट सीट? त्रिकोणीय मुकाबले में हनुमान बेनीवाल की अग्नि परीक्षा
स्पेशल ट्रेन के अलावा ये भी है ऑप्शन
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्पेशल ट्रेन के अलावा हर बड़े स्टेशन और जोन में कुछ डिब्बों को रिजर्व में रखा गया है। जिससे की जरूरत पड़ने पर उन्हें व्यस्त रूट पर चलाया जा सके। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यात्रियों को एडिशनल या स्पेशल ट्रेन की जानकारी IRCTC की वेबसाइट या IRCTC के मोबाइल ऐप का मिल जाएगी। वह अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन,वेबसाइट या ऐप से इनकी टिकट आसानी से बुक कर सकते हैं।
यहां जाकर बुक करें अपनी टिकट
टिकट बुक करने के लिए आप IRCTC की वेबसाइट पर लॉगिन करें। अगर आपका पहले से अकाउंट नहीं है तो “Register” पर क्लिक करके नया अकाउंट बना लें। लॉगिन के बाद Find Trains या Search बटन पर अपने ट्रेन चुनें। यात्री का नाम, उम्र, और अन्य आवश्यक जानकारी भरें। टिकट की कीमत का भुगतान कर टिकट को डाउनलोड कर लें।
ये भी पढ़ें: देश में शुरू हुआ ‘भारत दाल’ का दूसरा चरण, इतने कम दाम में सरकार बेचेगी दाल
संबंधित खबरें
आर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
1 hr ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
3 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
3 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
4 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
4 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
5 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
5 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
6 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines