दूल्हे बने पूर्व BJP अध्यक्ष दिलीप घोष कौन? जानें इनका राजनीतिक करियर

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की राजनीती गलियारों में हलचल मच गई है, क्योंकि भाजपा के पश्चिम बंगाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष अपनी पार्टी की ही एक सक्रिय नेत्री रिंकू मजूमदार के साथ शादी करने जा रहे हैं।

Dilip Ghosh

(मनोज पांडे)

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता दिलीप घोष पार्टी के किसी सहकर्मी से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पूर्व लोकसभा सदस्य और पूर्व विधायक दिलीप घोष आज यानी 18 अप्रैल को कोलकाता में अपने आवास पर ही शादी करेंगे। दिलीप घोष और रिंकू मजूमदार के बीच प्रेम प्रसंग होने को लेकर कई बार दल में चर्चाएं भी हुईं, पर मामला उजागर नहीं हुआ। 61 साल के दिलीप और 50 साल की रिंकू मजूमदार आज हिंदू रीती-रिवाज के अनुसार शादी करेंगे, जिसमें उनके अपने सगे संबंधियों के शामिल होने की खबर है। जानिए कौन हैं दिलीप घोष और उनका राजनीतिक करियर कैसा रहा है?

विज्ञापन

कौन हैं दिलीप घोष?

61 साल की उम्र तक कुंवारे रहे दिलीप घोष 2015 में भाजपा से जुड़े थे। उससे पहले वह संघ के एक सक्रिय प्रचारक थे। यही कारण था कि उन्होंने 61 की उम्र में भी शादी नहीं की थी, क्योंकि अक्सर देखा गया है कि संघ के प्रचारक शादी नहीं करते हैं। ऐसे में दिलीप घोष की शादी करने वाली खबर संघ के लिए एक बड़ा धक्का है। वहीं, दिलीप घोष के राजनीतिक करियर की अगर बात की जाए, तो उन्होंने 2015 मे भाजपा जॉइन की थी, तब उनको 2015 के दिसंबर महीने में पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष का पद सौंपा गया था। 2016 में खड़गपुर से वह पहली बार भाजपा के टिकट से विधायक बने।

विज्ञापन

इसके बाद 2019 में मेदनीपुर से दिलीप घोष ने लोकसभा का चुनाव लड़ा और वह सांसद भी बने। 2024 में उन्होंने दुर्गापुर से दोबारा लोकसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन इस बार वह हार गए। जिसके बाद से वह पार्टी के कई प्रोग्राम और सभाओं में लोगों को संबोधित करते हुए नजर आए।

दिलीप घोष की दुल्हन कौन?

दिलीप घोष 50 साल की रिंकू मजूमदार से शादी करने जा रहे हैं। दरअसल, रिंकू शादीशुदा हैं, जो अपने पति से तलाक लेकर अपने एक बच्चे के साथ अपनी मां के साथ रहती हैं। रिंकू की दिलीप घोष से मुलाकात 2021 में कोलकाता में हुई थी। मॉर्निंग वाक के दौरान दोनों में दोस्ती हुई और रिंकू ने दिलीप घोष का हाथ पकड़कर भाजपा का दामन थाम लिया और पार्टी में इस कदर एक्टिव हुईं कि वह अब भाजपा महिला मोर्चा की बड़ी जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ