Digvijaya On Modi: कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा को लेकर उन पर निधाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मणिपुर जल रहा है, जबकि मोदी ‘वैश्विक दर्शन’ पर हैं। कांग्रेस के सीनियर नेता ने ये टिप्पणी उस वक्त की जब पीएम मोदी संयुक्त राज्य अमेरिका की राजकीय यात्रा पर हैं।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब मणिपुर जल रहा था तो हमारे प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र में योग कर रहे थे। जब चीन साजिद मीर को ‘वैश्विक आतंकवादी’ घोषित करने से रोक रहा था, तब नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र में योग कर रहे थे। क्या यह आपको उस समय नीरो की धुन की याद नहीं दिलाता जब रोम जल रहा था? क्या मोदी शासन नीरो शासन के समान नहीं है?
कांग्रेस मणिपुर में हिंसा पर पीएम मोदी की ‘चुप्पी’ और संयुक्त राज्य अमेरिका की उनकी यात्रा को लेकर लगातार हमला कर रही है। बता दें कि बुधवार को पीएम मोदी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया। इस योग सत्र में 180 से अधिक देशों के लोगों ने भाग लिया।
दिग्विजय बोले- 9 साल में पीएम का प्रदर्शन निराशाजनक
एक अन्य ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने पूछा कि आप ऐसे प्रधानमंत्री के बारे में क्या कहेंगे जो उस समय ‘वैश्विक दर्शन’ पर हैं जब मणिपुर जल रहा है? उन्होंने ये भी कहा कि पिछले 9 वर्षों में पीएम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और कहा कि वे खुद की मार्केटिंग करते रहते हैं।
कांग्रेस के सीनियर नेता ने कहा कि जैसा कि उनके गुरु आडवाणी जी ने कहा है, मोदी एक महान इवेंट मैनेजर हैं। पिछले 9 वर्षों में प्रधान मंत्री के रूप में उनका प्रदर्शन ‘खुद की मार्केटिंग’ को छोड़कर सभी मोर्चों पर निराशाजनक रहा है।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
3 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
4 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
5 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
6 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
7 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
8 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
10 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
10 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
11 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines