Digital Payment Change: यूपीआई पेमेंट को और आसान और सुरक्षित बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने UPI से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है. आज यानी 8 अक्टूबर 2025 से यूपीआई पिन सेट या रिसेट करने के लिए न ही डेबिट कार्ड की जरूरत होगी और न ही ATM कार्ड की जरूरत होगी. इतना ही नहीं ओटीपी (OTP) की भी कोई आवश्यकता नहीं है. इसकी जगह अब आधार से लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिफिकेशन यानी फेस और फिंगरप्रिंट स्कैन के जरिए पेमेंट से संबंधित काम होंगे.
यूजर को मिलेंगे ये फायदे
बायोमेट्रिक से पिन रिसेट- अगर कोई अपना UPI पिन भूल गया है, तो अब यह सिर्फ फिंगरप्रिंट या फेस ऑथेंटिफिकेशन के जरिए पिन रीसेट का काम किया जा सकेगा.
फिंगरप्रिंट से पेमेंट- अब UPI पेमेंट करते समय Pin कोड डालने की जगह आप फिंगरप्रिंट या फेस स्कैनिंग की मदद से पेमेंट ऑथराइज कर सकेंगे. इससे पेमेंट और आसानी से हो जाएगी.
इससे कार्ड या OTP भूल जाने की परेशानी नहीं होगी. जिनके पास कार्ड नहीं है, वे भी आसानी से UPI इस्तेमाल कर सकेंगें. पूरी खबर जानने के लिए देखें न्यूज 24 का ये वीडियो…
ये भी पढ़ें-ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बड़ा हादसा, पंचशील सोसायटी में गिरा प्लास्टर
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
1 hr agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
2 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
2 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
2 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
3 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
3 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
4 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
5 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines