digital upi payment
विज्ञापन

न मोबाइल न पिन…आंखों से स्‍कैन होगा QR कोड, RBI संग मिलकर NPCI ने किया बड़ा बदलाव

Digital Payment Change: अब आपको ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए बार-बार फोन निकालने की जरूरत नहीं होगी और न ही उसमें पिन डालने की, क्योंकि UPI पेमेंट के लिए एक बड़ा बदलाव किया गया है जिसमें अब से पैसे देने के लिए आपको सिर्फ फेस स्कैन करना होता है.

Digital Payment Change: यूपीआई पेमेंट को और आसान और सुरक्षित बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने UPI से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है. आज यानी 8 अक्टूबर 2025 से यूपीआई पिन सेट या रिसेट करने के लिए न ही डेबिट कार्ड की जरूरत होगी और न ही ATM कार्ड की जरूरत होगी. इतना ही नहीं ओटीपी (OTP) की भी कोई आवश्यकता नहीं है. इसकी जगह अब आधार से लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिफिकेशन यानी फेस और फिंगरप्रिंट स्कैन के जरिए पेमेंट से संबंधित काम होंगे.

यूजर को मिलेंगे ये फायदे

बायोमेट्रिक से पिन रिसेट- अगर कोई अपना UPI पिन भूल गया है, तो अब यह सिर्फ फिंगरप्रिंट या फेस ऑथेंटिफिकेशन के जरिए पिन रीसेट का काम किया जा सकेगा.

विज्ञापन

फिंगरप्रिंट से पेमेंट- अब UPI पेमेंट करते समय Pin कोड डालने की जगह आप फिंगरप्रिंट या फेस स्कैनिंग की मदद से पेमेंट ऑथराइज कर सकेंगे. इससे पेमेंट और आसानी से हो जाएगी.

इससे कार्ड या OTP भूल जाने की परेशानी नहीं होगी. जिनके पास कार्ड नहीं है, वे भी आसानी से UPI इस्तेमाल कर सकेंगें. पूरी खबर जानने के लिए देखें न्यूज 24 का ये वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ