Odisha Train Tragedy: ओडिशा में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में मृतकों और उससे प्रभावित लोगों के परिवारों और रिश्तेदारों की सुविधा के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर व्यवस्था की है। रेल मंत्रालय ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम 24 घंटे हेल्पलाइन पर काम कर रही है।
पीड़ितों और प्रभावित परिवारों को दी जा रही जानकारी
इस नंबर पर कॉल करने वालों को सभी जानकारी दी जाएगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि रेलवे हेल्पलाइन 139 का उद्देश्य लोगों की मदद करना है और इस मुश्किल समय में पीड़ित यात्रियों और उनके परिजनों को सही और संतोषजनक जानकारी देना है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस हेल्पलाइन का उद्देश्य घोषित अनुग्रह राशि का त्वरित वितरण सुनिश्चित करना भी है। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर चोट वाले यात्रियों के लिए 2 लाख रुपये और मामूली चोटों के लिए 50,000 रुपये देने की व्यवस्था की गई है।
अब तक 3.22 करोड़ रुपये के अनुग्रह राशि बांटी गई
एएनआई और अन्य मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब तक रेलवे ने 285 मामलों (11 मौत के मामले, 50 गंभीर चोट के मामले, 224 साधारण चोट के मामले) में अनुग्रह राशि के रूप में 3.22 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। भारतीय रेलवे सात स्थानों (सोरो, खड़गपुर, बालासोर, खंटापारा, भद्रक, कटक और भुवनेश्वर) पर अनुग्रह राशि का भुगतान कर रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, हादसे में 275 लोगों की मौत हो गई और 1000 से अधिक लोग घायल हो गए।
बता दें कि दुर्घटना में बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी के टकराने पर हुई थी। घातक दुर्घटना में इन दो यात्री ट्रेनों के 17 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। रूट पर ट्रेनों की नियमित आवाजाही के लिए ट्रैक बहाली का काम चल रहा है।
संबंधित खबरें
अब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
6 mins agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
2 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
2 hrs agoLIVE: हैदराबाद में एयरपोर्ट पर भारतीय से 63.62 लाख की विदेशी करेंसी बरामद
3 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
3 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
11 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
13 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
15 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines