Dhirendra Shastri Video : कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहते हैं। अब क्रिसमस के मौके पर भी उन्होंने एक बयान दिया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि ईसाई और मुसलमानों की आठवीं, नौवीं पीढ़ी रामलाल और श्यामलाल ही थे। इतना ही नहीं, धीरेंद्र शास्त्री ने देश में रहने वाले ईसाइयों को भी हिन्दू बताया है।
सामने आए वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री कह रहे हैं कि इस देश में रहने वाले ईसाई भी हिन्दू हैं क्यों ये हिन्दुस्तान है। ईसाइयों और मुसलमानों की आठवीं और नौवीं पीढ़ी रामलाल और श्यामलाल हैं। सब सनातनी हैं, कोई पराया नहीं है। हमने प्रण कर लिया है कि जब तक जीएंगे हम नहीं सुधरेंगे।
धीरेंद्र शास्त्री ने एक बार फिर हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम तो हिन्दू राष्ट्र बनाकर ही मानेंगे। हम तो अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, तुम्हारी भी जिम्मेदारी है। हम अपने लिए नहीं लड़ रहे हैं और ना ही जान की बाजी लगा रहे हैं। बहन बेटियों को अगर सुरक्षित रखना है तो हिन्दुओं को घर से बाहर निकलना पड़ेगा।
यहां देखें वीडियो
हिन्दू राष्ट्र बनाने की मांग दोहराई
धीरेंद्र शास्त्री अक्सर हिन्दू राष्ट्र बनाने की मांग करते दिखाई देते हैं। अब उन्होंने क्रिसमस के मौके पर ईसाईयों और मुसलमानों को हिन्दू बता दिया है। ये कोई पहला मौका नहीं है जब धीरेंद्र शास्त्री ने विवादित बयान दिया हो, ऐसे बयानों की लिस्ट बड़ी लंबी है। धीरेंद्र शास्त्री मध्य प्रदेश के छतरपुर के रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ें : 42 सेकेंड तक मंडराती रही ‘मौत’, आगरा की यह घटना ‘चमत्कार’ से कम नहीं; दहला देगा Video
धीरेंद्र शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 में मध्य प्रदेश के छतरपुर के गढ़ा गांव में हुआ था। पिता का नाम रामकृपाल गर्ग है और मां का नाम सरोज शास्त्री है। धीरेंद्र शास्त्री के एक भाई और एक बहन भी हैं। भाई का नाम शालिग्राम गर्ग है। शालिग्राम गर्ग ने पिछले दिनों एक वीडियो जारी कर कहा था कि मेरे मामले में मेरे बड़े भाई महाराज धीरेंद्र शास्त्री का नाम ना घसीटा जाए। हमने उनसे सारे नाते खत्म कर लिए हैं।
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजिट गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
24 mins ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
2 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
3 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
6 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
6 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
6 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
6 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
7 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
7 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines