नई दिल्ली/रांची: झारखंड में कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू और उनके करीबियों के ठिकानों पर पिछले चार दिन से चल रही इनकम टैक्स डिपोर्टमेंट की रेड को लेकर कांग्रेस उनसे दूरी बनाती दिख रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा इस मुद्दे पर पार्टी पर अपना हमला तेज करने के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि केवल सांसद ही बता सकते हैं और उन्हें यह बताना चाहिए कि आयकर अधिकारियों ने उनकी संपत्तियों से कथित तौर पर इतनी बड़ी मात्रा में नकदी कैसे बरामद की है। उधर, प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने टिप्पणी की है, ‘यह मोदी की गारंटी है कि हर पैसा जनता को वापस करना होगा’।
9 दिसंबर को शुरू हुई थी रेड
बता देना जरूरी है कि 9 दिसंबर को आयकर विभाग की 40 सदस्यीय टीम ने धीरज साहू के ठिकानों पर छापा मारा था। एक जगह तो अलमारी में नोटों की गड्डियां भरी मिली तो इसके बाद से ओडिशा के बोलांगीर और संबलपुर, झारखंड के रांची-लोहरदगा और कोलकाता में भी रेड मारी। पिछले चार दिन से धीरज साहू और उनके करीबियों के ठिकानों पर छानबीन का क्रम जारी है और इस बीच अब तक 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का कैश मिल चुका है, जिसमें अलमारियों के रैक में रखी नकदी शामिल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह किसी भी एजेंसी द्वारा एक ही ऑपरेशन में अब तक की सबसे बड़ी काले धन बरामदगी होगी।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस MP धीरज साहू के ठिकानों से अब तक 300 करोड़ से ज्यादा की रिकवरी, गिनने में 2 दिन और लगेंगे
क्या कहते हैं अधिकारी?
रेड के बारे में एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि बैंक भी खुला होने के कारण मतगणना कार्य में पूरा स्टाफ नहीं लगाया गया। प्रबंधक भगत बेहरा ने एएनआई को बताया कि उम्मीद है कि अधिक नोट गिनने वाली मशीनों और कर्मियों की तैनाती के साथ रविवार तक गिनती पूरी हो सकती है। अब इसको लेकर कांग्रेस सांसद विरोधियों, खासकर भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने ने राहुल गांधी के साथ धीरज साहू की फोटो शेयर करते हुए पार्टी से इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ने को कहा।
भाजपा ने सवाल पूछा तो क्या बोले कांग्रेस महासचिव?
इसके बाद इस रेड को लेकर कांग्रेस उनसे दूरी बनाती नजर आई। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि केवल सांसद ही बता सकते हैं और उन्हें यह बताना चाहिए कि आयकर अधिकारियों ने उनकी संपत्तियों से कथित तौर पर इतनी बड़ी मात्रा में नकदी कैसे बरामद की है।
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
5 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
6 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
7 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
7 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
8 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
9 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
10 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
11 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines