Bageshwar Baba Statement: संतों पर टिप्पणी करना सनातन धर्म के लिए हानिकारक है। कुछ लोगों का काम ही आग में घी डालना है। 2 साधु-संतों की आपसी चर्चा में कुछ लोग आनंद ले रहे हैं। वह वीडियो देखा और मुझे बहुत बुरा लगा यह जानकर कि लोग कितना गलत फैला रहे हैं? यह कहना है कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान जगतगुरु रामभद्राचार्य और प्रेमानंद महाराज विवाद पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।
यह भी पढ़ें: जिंदा रहने तक बिहार आता रहूंगा…बाबा बागेश्वर ने फिर विरोधियों को ललकारा
महाराष्ट्र की यात्रा पर हैं बागेश्वर बाबा
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आजकल महाराष्ट्र की यात्रा पर हैं। इस दौरान मुंबई के भिवंडी में स्थित बागेश्वर सनातन मठ में गुरु दीक्षा के दौरान इंटरव्यू में उन्होंने विवाद पर बात की। उन्होंने कहा कि अपने भजनों के माध्यम से प्रेमानंद महाराज ने और विद्युत्ता के माध्यम से जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने लोगों को एक किया। रामभद्राचार्य महाराज मन में कुछ रखते नहीं हैं, बोल देते हैं। उनके मन में कुछ भी गलत नहीं है, वह हम सभी लोगों से, अपने भक्तों से बहुत प्रेम करते हैं।
बाबा बागेश्वर ने संतों को बताया वंदनीय
बाबा बागेश्वर ने कहा कि दोनों ही संत वंदनीय हैं। एक महापुरुष प्रेमानंद महाराज ने भागती, दौड़ती जिंदगी में अपनों से बिछड़ती पीढ़ी को भजनों के जरिए जोड़ा। वहीं जगद्गुरु श्री तुलसीपीठाधीश्वर रामभद्राचार्य गुरुदेव भगवान ने सुप्रीम कोर्ट में खड़े होकर रामलला के पक्ष में बयान देकर राम मंदिर मामले में विजय दिलाई। हमारे गुरु तो कई बार हमसे भी कह देते हैं कि हम इस चमत्कार-वमतकार के चक्कर में नहीं पड़ते, हम तो बजरंगबली और राम जी के चक्कर में पड़ते हैं।
लोगों पर लगाया संतों को लड़वाने का आरोप
बाबा बागेश्वर ने कहा कि उनके मन में भी किसी के लिए ईर्ष्या नहीं है। हां, बेबाक हैं, जो मन में आता है, कह देते हैं, लेकिन जो लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बयानबाजी कराकर 2 महान संतों को लड़ाना चाह रहे हैं। वह वीडियो देखा है, जिसमें जगद्गुरु श्री तुलसीपीठाधीश्वर रामभद्राचार्य गुरुदेव भगवान ने कहा कि प्रेमानंद महाराज के प्रति मन में ईर्ष्या नहीं है, वो हमारे बालक हैं, वो जब भी आएंगे, हम उन्हें गले लगाएंगे। कुछ बीच वाले लोग इनकों लड़वाकर सनातन की धज्जियां उड़वा रहे हैं।
क्या कहा था जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने?
चित्रकूट के तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने बयान दिया कि वे प्रेमानंद महाराज को न तो विद्वान मानते हैं और न ही चमत्कारी संत मानते हैं। वे उनके लिए बालक के समान हैं। अगर प्रेमानंद महाराज वाकई चमत्कारी संत हैं तो वे सामने आएं और संस्कृत का एक अक्षर बोलें या किसी श्लोक का अर्थ समझाएं। प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता अस्थायी है। असली संत शास्त्रीय ज्ञान देने वाला और श्लोकों का अर्थ को समझाने की क्षमता रखने वाला है, न कि सिर्फ भजन सुनाने या प्रवचन करने में है। प्रेमानंद महाराज भक्ति में महान हो सकते हैं, लेकिन शास्त्रीय ज्ञान और चर्चा करने में वे योग्य नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: बागेश्वर बाबा को ‘अपशब्द’ बोलने वाला आदिल हुसैन गिरफ्तार, पुलिस बोली-झूठा है आरोपी
बता दें कि वृंदावन स्थित श्री हित राधा केली कुंज ट्रस्ट के संस्थापक प्रेमानंद महाराज ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य विवाद पर कोई सीधे बयान नहीं दिया है।
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
19 mins agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
41 mins agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 hr agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
3 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
4 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
5 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
6 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines