धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अगले शिक्षामंत्री कौन, चर्चा में कौन-कौन से नाम?

NEET-UG परीक्षा में हुई गड़बड़ियों और देशभर में जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद अब सभी की नजरें नए शिक्षा मंत्री के नाम पर टिकी हैं. जानिए किस वरिष्ठ नेता को मिल सकती है शिक्षा मंत्रालय की कमान.

Dharmendra Pradhan Resigns, NEET UG Dispute, New Education Minister India

देशभर में NEET-UG परीक्षा में हुई धांधली और छात्रों के लगातार उग्र प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. परीक्षा में आई गड़बड़ियों को लेकर सरकार लगातार विपक्ष और छात्रों के निशाने पर थी, जिसके बाद यह बड़ा फैसला देखने को मिला है. फिलहाल राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से नए शिक्षा मंत्री या प्रभार को लेकर कोई अंतिम औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में नए चेहरे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अचानक दिल्ली तलब किया है. अमित शाह का संदेश मिलते ही देवेंद्र फडणवीस नागपुर से तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं.

विज्ञापन

अचानक हुए इस घटनाक्रम से दिल्ली और महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में हलचल काफी तेज हो गई है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मंत्रालय के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार के पास मुख्य रूप से तीन विकल्प हैं:

विज्ञापन

राज्य मंत्रियों को तत्काल प्रभार

वर्तमान में शिक्षा मंत्रालय में संभाल रहे राज्य मंत्रियों को अस्थायी या पूर्ण प्रभार सौंपा जा सकता है. इनमें आरएलडी प्रमुख और वर्तमान शिक्षा राज्य मंत्री व कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी और पश्चिम बंगाल बीजेपी के वरिष्ठ नेता व शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार के नाम सबसे आगे चल रहे हैं.

वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री को अतिरिक्त प्रभार

जब तक औपचारिक रूप से किसी नए नाम का चयन नहीं हो जाता, तब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी कैबिनेट के किसी वरिष्ठ और अनुभवी सहयोगी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दे सकते हैं.

विज्ञापन

मंत्रिमंडल फेरबदल या नया चेहरा

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन और आगामी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं को पारदर्शी तरीके से आयोजित कराने की बड़ी चुनौती को देखते हुए, सरकार किसी सख्त और मजबूत प्रशासनिक छवि वाले वरिष्ठ नेता को यह जिम्मेदारी दे सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ