धनगढ़ी से काठमांडू जा रहे विमान की आपातकालीन लैंडिंग हुई है. विमान की इमरजेंसी लैंडिंग भैरहवा में गौतम बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कराई गई है. बताया गया कि विमान में कुल 82 यात्री सवार थे. विमान में तकनीकी समस्या के बाद आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई. अधिकारियों के मुताबिक, विमान ने सुबह लगभग 10 बजे (स्थानीय समय) धनगढ़ी से उड़ान भरी थी और यह काठमांडू जा रहा था.
गौतम बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के सूचना अधिकारी बिनोद सिंह राउत ने बताया कि विमान ने सुबह लगभग 10 बजे धनगढ़ी से उड़ान भरी थी और पायलट ने हाइड्रोलिक्स में समस्या की सूचना दी थी. इसके बाद विमान को आपातकालीन लैंडिंग करने के लिए कहा गया था. फ्लाइट नंबर 222 वाला विमान लैंडिंग के चालीस मिनट बाद टैक्सीवे पर पहुंचा, तब तक हवाई अड्डा बंद था. विमान श्री एयरलाइंस का था.
लैंडिंग के बाद यात्रियों को निकाला गया बाहर
उन्होंने बताया कि लैंडिंग के बाद भी विमान हवाई अड्डे के रनवे पर ही था, इसलिए हमें हवाई अड्डे को लगभग 40 मिनट के लिए बंद करना पड़ा. दोपहर लगभग 12:30 बजे हाइड्रोलिक्स से जुड़ी समस्या को सुलझा लिया गया, जिसके बाद उसे टैक्सीवे पर ले जाया गया. अधिकारी के अनुसार, विमान में चालक दल के सदस्यों सहित कुल 82 लोग सवार थे. एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया.
हवाई अड्डे के अधिकारियों ने दी जानकारी
हवाई अड्डे के निदेशक और प्रवक्ता श्याम किशोर साह ने ANI को बताया, “एयरलाइन कंपनी के इंजीनियर और टेक्नीशियन विमान के दोबारा उड़ान भरने से पहले पूरी तरह जांच करेंगे. यात्रियों और चालक दल को काठमांडू वापस लाने के लिए एक और विमान भैरहवा के लिए उड़ान भरा. वहीं जहाज के रनवे से हटाए जाने के बाद और विमान के टेकऑफ करने के बाद हवाई अड्डे को फिर से खोल दिया गया.”
संबंधित खबरें
पुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
34 mins agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
49 mins agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 hr agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
2 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
2 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
3 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
3 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
3 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
5 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines