इंडिगो एयरलाइन में गहराए संकट की गाज 4 फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टरों पर गिरी है, जिन्हें डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने सस्पेंड कर दिया है. DGCA ने अपनी 4 सदस्यों वाली जांच कमेटी की इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स से पूछताछ से पहले चारों अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया. चारों अधिकारी एयरलाइंस की सेफ्टी, पायलटों की ट्रेनिंग और ऑपरेशनल नियमों की देखरेख के लिए जिम्मेदार थे.
यह भी पढ़ें: 10 हजार का ट्रैवल वाउचर… एयरपोर्ट पर फंसने वाले यात्रियों को IndiGo एयरलाइन देगी मुआवजा
ये हैं सस्पेंड किए गए इंस्पेक्टर
सस्पेंड किए गए इंस्पेक्टरों के नाम कैप्टन सीमा झामनानी, कैप्टन ऋषि राज चटर्जी, कैप्टन एक पोखरियाल और कैप्टन प्रियम कौशिक शामिल हैं. 2 दिसंबर से अब तक इंडिगो एयरलाइन की करीब 3000 फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं, जिसका कारण फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट (FDTL) के नियमों को ठीक से लागू नहीं करना था. एरलाइन का मिसमैनेजमेंट और क्रू रोस्टर के मैनेजमेंट में गड़बड़ी भी संकट के लिए जिम्मेदार थी.
2 दिसंबर से रद्द हो रहीं उड़ानें
बता दें कि इंडिगो एयरलाइन देश की बड़ी एविएशन कंपनियों में से एक है, लेकिन FTDL नियमों का सही तरीके के पालन नहीं करने के कारण कंपनी 2 दिसंबर से क्राइसिस झेल रही है. 2 दिसंबर से 12 दिसंबर के बीच एयरलाइन की करीब 3000 उड़ानें रद्द हुईं, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा. DGCA ने एक नवंबर से FDTL के नए नियम लागू किए थे, जिसके तहत पायलटों के वीकली रेस्ट की संख्या बढ़ाई गई.
यह भी पढ़ें: IndiGo की कैंसिल फ्लाइट पर लगाम लगाने की तैयारी, DGCA का बड़ा फैसला- उड़ानों में 10% की कटौती
क्रू की शॉर्टेज से गहराया संकट
एयरलाइन ने पायलटों को वीकली रेस्ट दे दिए, लेकिन उनकी जगह रिलीवर पायलट तैयार नहीं किए, जिस वजह से पीक सीजन में एयरलाइन में क्रू की कमी का संकट गहरा गया. दिल्ली-मुंबई समेत देशभर के एयरपोर्ट पर यात्रियों का हुजूम लग गया. संकट गहराता देखकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय और DGCA ने दखल दिया. एयरलाइन को पैसेंजरों को रिफंड देने और उनके लगेज को तलाशकर घर तक पहुंचाने का आदेश दिया.
उड़ानों में हुई 10% की कटौती
विंटर सीजन के लिए एयरलाइन की उड़ानों में 10 प्रतिशत की कटौती कर दी और एयरलाइन के CEO पीटर को शोकॉज नोटिस जारी करके 4 सदस्यीय टीम जांच के लिए गठित की. सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने किराया सीमा लागू करके दूसरी एयरलाइंस को आदेश दिया कि वे संकट की स्थिति में यात्रियों को सहयोग करें. भारतीय रेलवे ने भी संकट के समय मदद का हाथ बढ़ाते हुए करीब 90 स्पेशल ट्रेनें यात्रियों के लिए चलाई.
संबंधित खबरें
भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला, 8 आरोपी गिरफ्तार; शख्स को हिरासत में लेने पर मचा बवाल
7 mins agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
1 hr agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
3 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
3 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
4 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
4 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
4 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
11 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
11 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines