---विज्ञापन---

देश angle-right

23 राज्यों में तूफान-बारिश की चेतावनी, पढ़ें IMD का मौसम अपडेट, जानें मानसून कब देगा दस्तक?

भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच देश के कुछ राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है। मौसम ने जहां जम्मू कश्मीर भारी तबाही मचाई, वहीं उत्तर भारत में कहर बरपा रखा है। आइए जानते हैं कि देशभर में मानसून कब आएगा कि लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी?

---विज्ञापन---

देश का आधाा हिस्सा भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में है। आधा हिस्से में भारी बारिश, तूफानी हवाओं और बर्फबारी का दौर जारी है। जैसे जम्मू कश्मीर और लद्दाख में मौसम इतना खराब है कि भारी तबाही मची और सड़कें-हाईवे-स्कूल तक बंद करने पड़ गए।

रामबन इलाके में भारी बारिश से बादल फटे और चिनाब नदी में बाढ़ आ गई। भूस्खलन होने से भारी नुकसान लोगों को उठाना पड़ा। लद्दाख में भारी बर्फबारी हो रही है। वहीं उत्तर, पूर्वी और मध्य भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। 20 अप्रैल दिन रविवार को महाराष्ट्र का चंद्रपुर जिला 44.6 डिग्री के साथ देश में सबसे गर्म रहा।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में बारिश होने के आसार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत देशभर के 23 राज्यों में आंधी-तूफान आने और बारिश होने की आशंका है। 21-22-23 अप्रैल तारीख के दौरान विदर्भ में गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

22-24 अप्रैल के बीच दक्षिण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश; 23 और 24 अप्रैल को राजस्थान, दक्षिण हरियाणा में बारिश होने की संभावना है। 22 अप्रैल से पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश होने का नया दौर आने की संभावना है। आज 21 अप्रैल से भारत के पूर्वी भागों में गर्मी पड़ने लगेगी।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में बरसेंगे बादल और चलेगी लू

IMD के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघायल, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम, महाराष्ट्र, गोवा, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और पुडुचेरी में 25 अप्रैल तक बारिश का दौरान देखने को मिल सकता है।

आज 21 और कल 22 अप्रैल को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गर्म हवाएं चल सकती हैं। 22 से 24 अप्रैल के दौरान गुजरात राज्य में भी गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे से 50 किमी प्रति घंटे की गति तक) के साथ बारिश होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में और 24 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे से 50 किमी प्रति घंटे की गति तक) के साथ बारिश होने की संभावना है। 22-24 अप्रैल के बीच अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है।

अगले 5 दिन कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, केरल और माहे, तेलंगाना में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे से 50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ बारिश होने की संभावना है। अगले 5 दिन के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक में बिजली गिरने की संभावना है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

कब आएगा मानसून?

IMD सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि प्री-मानसून चल रहा है और इस बार दक्षिण पश्चिम मानसून 15 मई के बाद दस्तक दे देगा। फिर जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर के 4 महीने जमकर बरसेगा। इस बार मानसून सीजन में 103 से 105 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। इस बार मानसून में अच्छी बारिश हो सकती है, जो किसानों के लिए खुशखबरी है।

First published on: Apr 21, 2025 09:12 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola